Move to Jagran APP

Ranchi Covid 19 Cases: रांची में 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 40; जानें ताजा हाल

झारखंड में सोमवार को अबतक कुल 40 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमें सबसे अधिक 14 धनबाद 10 मामले जमशेदपुर से सामने आए हैं। राजधानी रांची में भी 2 नए मामले सामने आए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 08:49 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 05:03 AM (IST)
Ranchi Covid 19 Cases: रांची में 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 40; जानें ताजा हाल
Ranchi Covid 19 Cases: रांची में 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 40; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में सोमवार को अबतक कुल 40 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इनमें सबसे अधिक 14 मामले धनबाद, 10 मामले जमशेदपुर से सामने आए हैं। राजधानी रांची में भी 2 नए मामले सामने आए हैं। रांची में एकसाथ दो महिलाएं कोराना संक्रमित मिलीं। संक्रमित में एक पंडरा और एक रातू की रहने वाली हैं। सिविल सर्जन डॉ वी बी प्रसाद ने रांची के दोनों नए मामलों की पुष्टि की है।

loksabha election banner

दैनिक जागरण के संवाददाता नीरज अंबष्‍ठ के मुताबिक सोमवार को झारखंड में 40 कोरोना  मरीज स्वस्थ भी हुए। हजारीबाग में 15, गिरिडीह में आठ, रांची में सात, धनबाद में छह, लातेहार में तीन तथा पलामू में एक मरीज स्वस्थ हुए। आज के 40 ताजा मामलों को जोड़कर राज्‍य में अबतक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 676 पर पहुंच गया है।

झारखंड में 40 नए मामले सोमवार को मिले

  1. धनबाद : 14
  2. जमशेदपुर : 10
  3. कोडरमा : 04
  4. रांची : 02
  5. हजारीबाग : 03
  6. गढ़वा : 02
  7. सिमडेगा : 02
  8. लोहरदगा : 02
  9. गुमला : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.