राची के रवि कुमार, ओडिशा की वेलिना वेलिनटिना को चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब
जागरण संवाददाता, रांची : खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में संपन्न दूसरी इमा कप राष्ट्
जागरण संवाददाता, रांची : खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में संपन्न दूसरी इमा कप राष्ट्रीय आमंत्रण कराटे प्रतियोगिता में झारखंड के कराटेकारों ने दूसरे दिन 25 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। ओडिशा की टीम 11 स्वर्ण पदक के साथ दूसरे, बंगाल तीसरे और बिहार की टीम चौथे स्थान पर रही।
झारखंड के कराटेकारों ने उम्दा प्रदर्शन कर 25 स्वर्ण सहित 23 रजत और 51 कंास्य पदक जीते। राची संत जोसेफ क्लब के रवि कुमार को पुरुष वर्ग में और ओडिशा की वेलिना वेलिनटिना को महिला वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। बेस्ट कराटे किड का खिताब राची की नित्या प्रसाद व राहुल रंजन को दिया गया।
सफल कराटेकारों को वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के अधिकृत जज एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष जेएस कलाइमनी, इमा के तकनीकी निदेशक सह मुख्य आयोजक रेंसी सुनील किस्पोट्टा, काई जज एवं रेफरी संसाइ विश्वजीत बराइक, काबुली पटनायक, अणु शक्ति सिंह, असीम कुमार भोय आदि ने पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संसाइ अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, पिटर कच्छप, कुंदप उराव, विवेक खलखो, श्वेता हेम्ब्रम, यसर अराफात, श्वेता कुमारी, निशा तिर्की आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के कराटेकारों में आर्यवीर, नुजैन इरफान, अंजलि कुमारी, राहुल रंजन, सौरभ बाखला, खुशी कुमारी, शीतल कुमारी, नित्या प्रसाद, मृणाल सोय, शीतल चंद्रा, प्रीति तिर्की, देवयंती कुमारी, आरती टोप्पो, कुमार अभिषेक, रवि कुमार, सूरज, विकास रौशन, जैयस मेहता शमिल हैं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संसाइ अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, पिटर कच्छप, कुंदप उराव, विवेक खलखो, श्वेता हेम्ब्रम, यसर अराफात, श्वेता कुमारी, निशा तिर्की आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।