रांची चेंबर चुनाव: 13 सितंबर को मतदान, 65 उम्मीदवार में 9 महिलाएं; तीन टीमों के बीच कड़ा मुकाबला
रांची चेंबर चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा, जिसमें 65 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 9 महिलाएं शामिल ...और पढ़ें

13 को मारवाड़ी भवन में होगा चुनाव, 65 उम्मीदवार हैं, जिनमें नौ महिलाएं भीं।
HighLights
चेंबर चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में।
कुल 65 उम्मीदवार, जिनमें 9 महिलाएं शामिल हैं।
तीन टीमें: मुकेश, तुलसी और पी21 मैदान में।
जागरण संवाददाता, रांची। चेंबर चुनाव रंग पकड़ रहा है। पिछली बार दो टीमें थीं-आदित्य मल्होत्रा व तुलसी पटेल की टीम। इस बार आदित्य चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वह टीम मुकेश के साथ प्रचार अभियान में जुटे हैं। इस बार तीन टीमें हैं-टीम मुकेश अग्रवाल, टीम तुलसी पटेल व टीम पी 21। पी 21 का नेतृत्व पूनम आनंद कर रही हैं।
पिछली बार कुल 44 उम्मीदरवार मैदान में थे और इस बार 65 लोग चुनाव लड़ रहे हैं। गत साल आदित्य मल्होत्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदों पर विजय हासिल की थी औ टीम तुलसी के हिस्से में आठ पद आए थे।
इस बार चुनाव की खास बात यह है कि पिछली कार्यकारिणी के 21 में तीन को छोड़कर सभी किसी न किसी टीम के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। जो नहीं लड़ रहे हैं उनमें विकास मोदी, अनीश बुधिया व आदित्य मल्होत्रा हैं। महासचिव रहे रोहित अग्रवाल इस बार टीम तुलसी के साथ हैं।
पटेल के साथ पूर्व के जीते हुए 15 लोग मैदान में है। छह नए सदस्य उनके साथ चुनाव लड़ रहे हैं। नवजोत अलंग भी टीम तुलसी के साथ हैं। प्रसिद्ध व्यवसायी मनीष सर्राफ भी टीम तुलसी के साथ हैं।
मुकेश की टीम के साथ आदित्य मल्होत्रा के साथ कई पूर्व अध्यक्ष भी मजबूती के साथ खड़े हैं। टीम पी 21 भी दमखम के साथ मैदान में उतरी है। देखना यह है कि 13 सितंबर को किसका पौ बारह होता है।
पिछली बार छह लड़ीं, चार जीतीं, इस बार नौ मैदान में
चेंबर में महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछली पर कुल छह महिलाएं चुनाव लड़ी थीं-चार ने जीत दर्ज कीं। इनमें ज्योति कुमारी, विनीता सिंघानिया, आस्था किरण और पूजा ढाढा के नाम शामिल हैं। मोनिका गोयनका और निधि झुनझुनवाला को हार का सामना करना पड़ा। इस बार ये दोनों भी मैदान में हैं।
इसके पिछली कार्यकारिणी में मात्र दो महिलाएं ही सदस्य बनीं थीं। इस बार नौ में कितनी महिलाएं जीत दर्ज करती हैं, यह 13 को पता चलेगा। पी 21 से पूनम आनंद व प्रमिला कुमारी हैं। टीम तुलसी पटेल से मोनिका गोयनका, पूजा ढाढा, विनीता सिंघानिया, ज्योति कुमारी हैं व टीम मुकेश अग्रवाल से निधि झुनझुनवाला, माला कुजूर, आस्था किरण हैं।
13 को मारवाड़ी भवन में होगा चुनाव
चेंबर चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में सुबह नौ से पांच बजे तक होगा। कुल 21 लोगों का चुनाव होना है। तीन प्रमंडलों पलामू प्रमंडल, संताल परगना प्रमंडल और साउथ छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा।
कुल छह प्रमंडल हैं, जहां तीन में निर्विरोध चुन लिए गए हैं। कोल्हान प्रमंडल, कोयलांचल व नार्थ छोटानागपुर में निर्विरोध जीत गए हैं। 21 को ही नामों की घोषणा की जाएगी। यहां से एक-एक लोगों ने नामांकन किया था।
पिछली कार्यकारिणी में जिन्होंने जीत दर्ज की थी
- आदित्य मल्होत्रा: 1939
- प्रवीण लोहिया: 1694
- विनीता सिंघानिया: 1686
- नवजोत अलंग रूबल: 1637
- ज्योति कुमारी: 1568
- रोहित पोद्दार: 1567
- डा अभिषेक रामाधीन: 1564
- आस्था किरण: 1557
- राम बांगड़: 1551
- रोहित अग्रवाल: 1531
- पूजा ढाबा: 1487
- अनिल कुमार अग्रवाल : 1482
- विकास मोदी: 1476
- मुकेश कुमार अग्रवाल: 1468
- राहुल साबू: 1463
- मनीष कुमार सर्राफ: 1417
- अनिश बुधिया: 1404
- तुलसी पटेल: 1338
- अमित शर्मा: 1348
- विकास विजयवर्गीय: 1327
- शैलेश अग्रवाल: 1273
