आसान थे कंप्यूटर के प्रश्न, सभी ने दिए जवाब
रांची : सीबीएसई 10वीं के विद्यार्थियों ने गुरुवार को एफआइटी (फाउंडेशन ऑफ इनफोर्मेशन
रांची : सीबीएसई 10वीं के विद्यार्थियों ने गुरुवार को एफआइटी (फाउंडेशन ऑफ इनफोर्मेशन टेक्नोलॉजी) अर्थात कंप्यूटर विषय की परीक्षा दी। सवालों ने विद्यार्थियों को खुश किया। कंप्यूटर से जुडे़ आसान सवाल पूछे गए। जिसका जवाब सभी ने आसानी से दे दिया। विद्यार्थियों की संख्या विभिन्न परीक्षा सेंटरों में बेहतर थी। परीक्षा दे कर निकले छात्र संतुष्ट दिखे और कहा कि पूछे गए प्रश्न सरल थे जिसका उन्होने आसानी से उत्तर दे दिया।
क्या कहा छात्रों ने
आज के ज्यादातर प्रश्न एचटीएमएल से पूछे गए थे। सभी प्रश्न सिलेबस से ही थे व बेहद आसान थे। किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई।
केशव शर्मा।
कंप्यूटर स्को¨रग विषय है इसलिए मैने इसका चयन किया है। प्रश्नों को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। ं 90 फीसद से उपर अंक आने की उम्मीद करती हूं।
अंशु प्रिया
क्लास में दिये गए नोट्स से बहुत सहायता मिली, सभी प्रश्न नोट्स के अनुसार ही आए थे। इंटरनेट से आए प्रश्न अच्छे थे। विश्वास है कि बहुत अच्छे अंक आएंगे।
शुभम उपाध्याय
कंप्यूटर में मेरी रुचि है इसी दिशा में करियर बनाना चाहती हूं। एक्सएमएल नहीं पढ़ कर गयी थी फिर भी सारे प्रश्न हल करके आई हूं। परीक्षा अच्छी गई, अंक भी अच्छे आएंगे।
ब्यूटी कुमारी।