Move to Jagran APP

स्कूल के बाथरूम में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग लड़के को लोगों ने पकड़ा

रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के एक स्कूल में नौ वर्षीया छात्रा के साथ गांव के ही 14 वर्षीय किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार शाम 5 बजे की है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 05:54 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 05:54 PM (IST)
स्कूल के बाथरूम में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग लड़के को लोगों ने पकड़ा
स्कूल के बाथरूम में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग लड़के को लोगों ने पकड़ा

रांची, जासं। रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के एक स्कूल में नौ वर्षीया छात्रा के साथ गांव के ही 14 वर्षीय किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार शाम 5 बजे के करीब की है। बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेलने गई थी। तभी किशोर उसे पकड़ कर स्कूल के बाथरूम में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद रोती हुई बच्ची स्कूल से निकली। उसके कपड़ों पर खून लगा देख लोगों ने पूछा कि तुम्हें किसने मारा।

loksabha election banner

बच्ची ठीक से बोल नहीं पाती। हाथ पकड़कर लोगों को वह घटनास्थल पर ले गई। वहां भी खून देख, गांव वालों को बात समझ में आ गई। पूछने पर बच्ची ही लोगों को उस लड़के के घर ले गई। रात में ही बच्ची के परिजन व गांव वाले थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। 

आपराधिक प्रवृत्ति का है नाबालिग लड़का

घटना को अंजाम देने वाला लड़का आपराधिक प्रवृत्ति का है। गांव व आसपास के घर एवं दुकान में वह अक्सर चोरी करता था। उसकी चोरी से तंग गांव वाले अपने घरों को खुला छोडऩे में भी घबराते थे। चोरी करने पर पकड़े जाने पर उसे बच्चा समझ कर अक्सर छोड़ दिया जाता था। दो वर्ष से वह ऐसी हरकतें कर रहा था। एक वर्ष पूर्व वह एक दुकान से रुपये चोरी करते पकड़ा गया था। तभी गांव वालों ने उसे एक पिलर में बांध दिया था। उस वक्त भी गांव के समाजसेवियों की पहल पर उसे बचा लिया गया था। गांववालों का मानना है कि वह नाबालिग है, लेकिन शुरू से ही आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.