Move to Jagran APP

मौसम ने ली अंगड़ाई, बारिश ने बढ़ाई ठंड

रांची : रांची में बुधवार की सुबह मौसम बदला हुआ रहा। लोगों की सुबह की शुरूआत ठंड से

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Nov 2017 07:02 PM (IST)Updated: Wed, 15 Nov 2017 07:02 PM (IST)
मौसम ने ली अंगड़ाई, बारिश ने बढ़ाई ठंड
मौसम ने ली अंगड़ाई, बारिश ने बढ़ाई ठंड

रांची : रांची में बुधवार की सुबह मौसम बदला हुआ रहा। लोगों की सुबह की शुरूआत ठंड से हुई है। सुबह में हल्का कुहासा छाया रहा और आसमान में बादल छाए रहे। हल्की ठंड रही । बीच-बीच में आंशिक रूप से बूंदाबांदी ने ठंड को और बढ़ा दिया। इस दौरान लोगों के गर्म कपड़े निकल आए और लोग ठंड और बूंदाबांदी के कारण अपने घरों से निकलने से बचते रहे। पूरे झारखंड की अपेक्षा रांची में सबसे कम न्यूनतम और अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इस समय रांची में न्यूनतम 14 और अधिकतम 26.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रांची में और दो दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और आंशिक रूप से बूंदाबांदी भी हो सकती है। यह सिलसिला 17 नवंबर तक बना रहेगा, इसके बाद आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। ठंड बढ़ेगी। मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बढ़ने और पश्चिमी-मध्य के समुद्री तटीय इलाकों में मौसम परिवर्तन के कारण हो रहा है। इसका असर रांची समेत झारखंड के कई जिलों में पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र का पूर्वानुमान है कि आज और कल मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा के अलावा उत्तर पूर्वी झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आनेवाले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। चार से पांच दिनों में ठंडी हवाओं का प्रकोप बढ़ेगा उसके बाद तापमान में अचानक से बड़ी गिरावट आएगी।

prime article banner

रांची का पूर्व का तापमान

14 नवंबर

अधिकतम न्यूनतम

26.5 12.9 डिग्री सेल्सियस

13 नवंबर

27 13.6 डिग्री सेल्सियस

12 नवंबर

26.4 13.2 डिग्री सेल्सियस

11 नवंबर

26.6 13.8 डिग्री सेल्सियस

10 नवंबर

27.2 13.4 डिग्री सेल्सियस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.