विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची से पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत का नियमित संचालन शुरू, नवरात्र पर मैहर में ट्रेनों का अस्थाई ठहराव

Published: Tue, 17 Mar 2026 12:06 AM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2026 09:41 AM (IST)

रांची से होते हुए पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित साप्ताहिक परिचालन शुरू हो गया है। यह ट्रेन शनिवार और ...और पढ़ें

झारखंड के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर।

झारखंड के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर।

HighLights

  1. पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू।

  2. रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का मैहर में अस्थाई ठहराव।

  3. नवरात्रि मेले के लिए झारखंड के यात्रियों को मिली विशेष राहत।

जागरण संवाददाता, रांची। नवरात्रि मेले के मौके पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत। मैहर स्टेशन पर रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का 5 मिनट का अस्थाई ठहराव शुरू। साथ ही रांची होते हुए पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित साप्ताहिक संचालन शुरू हो गया है।

पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत की टाइमिंग यह होगी

रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 16619/16620 पोत्तनूर – धनबाद – पोत्तनूर अमृत भारत नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (वाया – रांची) का नियमित परिचालन होगा।

16619 पोत्तनूर – धनबाद अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 मार्च से प्रत्येक शनिवार को पोत्तनूर से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन का पोत्तनूर प्रस्थान 06:15 बजे, कोयम्बटूर आगमन 06:30 बजे प्रस्थान 06:35 बजे, काटपाडी आगमन 12:00 बजे प्रस्थान 12:10 बजे, विजयवाड़ा आगमन 21:10 बजे प्रस्थान 21:20 बजे, रायगड़ा आगमन 08:35 बजे प्रस्थान 08:45 बजे होगा।

सम्बलपुर आगमन 14:15 बजे प्रस्थान 14:25 बजे, राउरकेला आगमन 18:50 बजे प्रस्थान 18:55 बजे, हटिया आगमन 22:15 बजे प्रस्थान 22:20 बजे, रांची आगमन 22:35 बजे प्रस्थान 22:45 बजे,

वहीं मुरी आगमन 23:56 बजे प्रस्थान 23:58 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:00 बजे प्रस्थान 01:05 बजे एवं धनबाद आगमन 04:00 बजे होगा।

16620 धनबाद – पोत्तनूर अमृत भारत साप्ताहिक 23 मार्च से प्रत्येक सोमवार को धनबाद से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का धनबाद प्रस्थान 14:00 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 15:50 बजे प्रस्थान 15:55 बजे, मुरी आगमन 16:40 बजे प्रस्थान 16:45 बजे, रांची आगमन 18:00 बजे प्रस्थान 18:10 बजे होगी।

वहीं हटिया आगमन 18:25 बजे प्रस्थान 18:30 बजे, राउरकेला आगमन 21:00 बजे प्रस्थान 21:02 बजे, सम्बलपुर आगमन 00:40 बजे प्रस्थान 00:50 बजे, रायगड़ा आगमन 08:00 बजे प्रस्थान 08:10 बजे होगी।

विजयवाड़ा आगमन 17:45 बजे प्रस्थान 17:55 बजे, काटपाडी आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 04:00 बजे, कोयम्बटूर आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:20 बजे एवं पोत्तनूर आगमन 11:20 बजे होगा।

नवरात्रि पर ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव

नवरात्रि मेला के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 18609/18610 रांची – लोकमान्य तिलक टर्मिनस – रांची एक्सप्रेस का जबलपुर मंडल के मैहर स्टेशन पर 19 मार्च से एक अप्रैल तक पांच मिनट के लिए अस्थाई ठहराव होगा।

18609 रांची – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का 18 मार्च से 25 मार्च तक मैहर स्टेशन पर आगमन 13:40 बजे एवं प्रस्थान 13:45 बजे होगा।

18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – रांची एक्सप्रेस का 20 मार्च से 27 मार्च तक मैहर स्टेशन पर आगमन 10:40 बजे एवं प्रस्थान 10:45 बजे होगा।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में गैर-कांग्रेस, गैर-भाजपा सरकार: JLKM सुप्रीमो जयराम महतो का बड़ा दावा

यह भी पढ़ें- जेपीएससी परीक्षा में उम्र सीमा में छूट नहीं, झारखंड हाई कोर्ट में याचिकाएं खारिज