Move to Jagran APP

लो विजिबिलिटी के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइटें रीशेड्यूल

Jharkhand News कनेक्टिंग फ्लाइट की यात्रियों के लिए बढ़ी परेशानी। अब तक 5 फ्लाइट रीशेड्यूल किए गए हैं। विजिबिलिटी सामान्य होने पर ही विमान उड़ान भरेंगे। एक दिन पहले भी कम से कम छह विमान को रद्द किए गए थे।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 12:13 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 12:55 PM (IST)
लो विजिबिलिटी के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइटें रीशेड्यूल
Jharkhand News : फ्लाइटों का कर दिया गया रीशेड्यूल

रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand News : लो विजिबिलिटी और खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट से अब तक कोई भी विमान उड़ान नहीं भर सका है। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक उड़ान भरने वाले सभी विमान को रीशेड्यूल कर दिया गया है। 2:30 बजे के बाद रीशेड्यूल हुए विमान अब अपने निर्धारित समय पर उड़ान भरेंगे। हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन विजिबिलिटी की स्थिति सामान्य होने पर ही फ्लाइट उड़ान भरने का अनुमति देगा।

loksabha election banner

नियमानुसार 1300 मीटर विजिबिलिटी रहना जरूरी

वही एयरपोर्ट पर कई यात्री पहुंच गए हैं। फ्लाइट उड़ान नहीं भरने के कारण एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों की भीड़ अच्छी खासी बढ़ गई है। ऐसे में कनेक्टिंग फ्लाइट के कई यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। इसमें से कई यात्री ऐसे थे, जिनकी फ्लाइट दूसरे एयरपोर्ट से छूट गई है।

300 मीटर तक विजिबिलिटी होने के कारण विमानों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। जबकि एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ान के लिए नियमानुसार 1300 मीटर विजिबिलिटी रहना जरूरी है।

एक दिन पहले भी, छह विमान को रद्द कर दिया गया था

एक दिन पहले भी खराब मौसम के कारण कई विमान उड़ान नहीं भर पाए थे। इसमें से छह विमान को रद्द कर दिया गया था।

इस कारण एयरपोर्ट पर कई यात्रियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। जिन यात्रियों का कनेक्टिंग फ्लाइट था उन यात्रियों ने हंगामा भी किया।

सूचना यात्रियों को को दी गईं गई है : एयरपोर्ट निदेशक

बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने कहा है कि रांची एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी अच्छी नहीं रहने के कारण सभी फ्लाइट को 2:30 बजे तक के लिए रीशेड्यूल कर दिया गया है। उसके बाद अपने निर्धारित समय पर विमान उड़ान भरेंगे। इसकी सूचना यात्रियों को को दी गईं गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.