Move to Jagran APP

हवाई यात्रा करनेवालों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा

पिछले कई सालों से देखा जाए तो रांची एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसका कारण है कि एक तो फेयर में कमी हुई है दूसरे कई बड़े और छोटे शहरों के लिए सीधी उड़ाने हो गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 10:33 AM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 10:33 AM (IST)
हवाई यात्रा करनेवालों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा
हवाई यात्रा करनेवालों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा

जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी रांची से हवाई सफर करने वालों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। विमान सेवा में विस्तार के साथ-साथ रांची एयरपोर्ट पर यात्री मूवमेंट भी तेजी से बढ़ा है। ये आंकड़े बता रहे हैं। रांची एयरपोर्ट के रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसा उड़ानों की संख्या बढ़ाने और नए शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने के कारण हुआ है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में रांची एयरपोर्ट से केवल 14 विमान उड़ान भरते थे, लेकिन वित्तीय वर्ष 2017-18 में विमानों की संख्या बढ़कर 27 हो गई। इस दौरान 13 नई उड़ानें शुरू हुई। विमान सेवा में विस्तार तथा एयरलाइंस द्वारा आकर्षक ऑफर के कारण यात्रियों के संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। वित्तिय वर्ष 2016-17 में जहां राची एयरपोर्ट से कुल 11,68,8,68 यात्रियों ने आना जाना किया था। वहीं वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल 19,68,0,93 यात्रियों ने आवागमन किया। पिछले पांच सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो रांची एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है।

loksabha election banner

सस्ता किराया बना अकार्षण

लोग अब समय की बचत और आरामदेह सफर को लेकर हवाई सफर पसंद कर रहे हैं। साथ ही सस्ते विमान किराये का भी लोगों को लाभ मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में रांची एयरपोर्ट से औसतन प्रतिमाह 97,405 यात्रियों ने आवागमन किया था। वहीं पिछले वित्तिय वर्ष 2017-18 में 1,64,007 यात्रियों ने औसतन प्रतिमाह आवागमन किया। एयरपोर्ट अधिकारियों की माने तो वर्तमान वित्तिय वर्ष में यात्रियों की संख्या में और तेजी से इजाफा होगा। क्योंकि इस वित्तीय वर्ष में विमान सेवा के माध्यम से कई नए शहरों को जोड़ने की योजना है।

रांची एयरपोर्ट से वर्तमान में एयर इंडिया, इंडिगो, गो एयरवेज, एयर एशिया व विस्तारा एयरलाइंस समेत कुल 27 विमान उड़ान भरते हैं। रांची से सीधी विमान सेवा का लाभ शहरवासियों को मिल रहा है। दिल्ली, पटना, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, हैदरबाद, भुवनेश्वर के लिए रांची एयरपोर्ट से सीधी विमान सेवा उपलब्ध है।

यात्रियों का आंकड़ा -

वित्तिय वर्ष यात्री आवागमन

2013-14 572875

2014-15 728843्र

2015-14 810202

2016-17 1168868

2017-18 1968093 वित्तीय वर्ष 2017-18 में रांची एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है। रांची एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा बढ़ाने के साथ उड़ाने भी बढ़ीं हैं। इसका लाभ सीधे यात्रियों को मिल रहा है। सुविधा बढ़ाने को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी लगातार प्रयासरत है।

- राकेश सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.