रांची एयरपोर्ट से जुलाई का नया फ्लाइट शेड्यूल: दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु समेत कई शहरों के लिए उड़ानें, देखें समय-सारणी
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जुलाई महीने के लिए 22 उड़ानों का नया शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें ...और पढ़ें

रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने वालों के लिए राहत, जुलाई में 22 फ्लाइटों का नया शेड्यूल जारी।
HighLights
रांची एयरपोर्ट से जुलाई में 22 उड़ानों का नया शेड्यूल जारी।
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत कई शहरों के लिए रोजाना कनेक्टिविटी।
हालिया उड़ान रद्द होने, देरी से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
जागरण संवाददाता, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जुलाई में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने विमानों के आगमन और प्रस्थान का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
1 जुलाई से 31 जुलाई तक रांची एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता समेत कई शहरों के लिए उड़ानें उपलब्ध रहेंगी। यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में सुविधा के लिए एराइवल और डिपार्चर दोनों समय जारी किए गए हैं।
रांची एयरपोर्ट जुलाई फ्लाइट टाइमिंग
| एयरलाइन | रूट | आगमन (Arrival) | प्रस्थान (Departure) |
|---|---|---|---|
| इंडिगो | पुणे–रांची–बेंगलुरु | 7:55 बजे | 8:40 बजे |
| इंडिगो | कोलकाता–रांची–कोलकाता | 8:05 बजे | 8:30 बजे |
| एयर इंडिया एक्सप्रेस | मुंबई–रांची–मुंबई | 8:20 बजे | 8:50 बजे |
| इंडिगो | दिल्ली–रांची–दिल्ली | 8:30 बजे | 9:10 बजे |
| एयर इंडिया एक्सप्रेस | दिल्ली–रांची–दिल्ली | 9:00 बजे | 9:30 बजे |
| एयर इंडिया एक्सप्रेस | बेंगलुरु–रांची–बेंगलुरु | 9:05 बजे | 9:35 बजे |
| इंडिगो | हैदराबाद–रांची–हैदराबाद | 11:10 बजे | 11:40 बजे |
| एयर इंडिया एक्सप्रेस | बेंगलुरु–रांची–बेंगलुरु | 11:45 बजे | 12:15 बजे |
| इंडिगो | मुंबई–रांची–मुंबई | 1:10 बजे | 1:40 बजे |
| इंडिगो | अहमदाबाद–रांची–पटना | 1:25 बजे | 1:55 बजे |
| इंडिगो | दिल्ली–रांची–दिल्ली | 2:15 बजे | 2:50 बजे |
| इंडिगो | कोलकाता–रांची–कोलकाता | 3:20 बजे | 3:40 बजे |
| एयर इंडिया एक्सप्रेस | बेंगलुरु–रांची–बेंगलुरु | 4:25 बजे | 4:55 बजे |
| इंडिगो | दिल्ली–रांची–दिल्ली | 4:35 बजे | 5:05 बजे |
| एयर इंडिया एक्सप्रेस | दिल्ली–रांची–दिल्ली | 4:50 बजे | 5:15 बजे |
| इंडिगो | कोलकाता–रांची–कोलकाता | 5:45 बजे | 6:05 बजे |
| इंडिगो | भुवनेश्वर–रांची–भुवनेश्वर | 6:20 बजे | 6:50 बजे |
| इंडिगो | चेन्नई–रांची–चेन्नई | 7:10 बजे | 7:40 बजे |
| इंडिगो | पटना–रांची–अहमदाबाद | 7:20 बजे | 7:50 बजे |
| इंडिगो | दिल्ली–रांची–दिल्ली | 8:00 बजे | 8:35 बजे |
| इंडिगो | बेंगलुरु–रांची–पुणे | 8:10 बजे | 8:50 बजे |
| इंडिगो | हैदराबाद–रांची–हैदराबाद | 8:30 बजे | 9:00 बजे |
| इंडिगो | कोलकाता–रांची–कोलकाता | 9:05 बजे | 9:25 बजे |
यात्रियों के लिए सलाह
फ्लाइट पकड़ने वाले यात्री एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी उड़ान का समय जरूर जांच लें। एयरलाइन के परिचालन या मौसम की स्थिति के कारण समय में बदलाव संभव है। सुरक्षा जांच और बोर्डिंग प्रक्रिया को देखते हुए यात्रियों को निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है।
भुवनेश्वर-रांची उड़ान रद, कोलकाता से आने वाली फ्लाइट में भी देरी से यात्री परेशा
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मंगलवार को विमान यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा। परिचालन संबंधी कारणों से भुवनेश्वर से रांची आने वाली विमान सेवा को रद्द कर दिया गया। यह विमान शाम 6:20 बजे रांची पहुंचता है। विमान रद्द होने की सूचना के बाद यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।
वहीं कोलकाता-रांची-कोलकाता विमान सेवा भी पिछले कई दिनों से अनियमित चल रही है। मंगलवार को भी कोलकाता से रांची आने वाला विमान निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सका। जानकारी के मुताबिक विमान रात करीब 10 बजे कोलकाता से रांची के लिए रवाना हुआl विमान 10:40 बजे रांची पहुंचा। फिर रांची से यात्रियों को लेकर रात 11:15 बजे कोलकता के लिए रवाना हुआ।
इससे पहले सोमवार को भी कोलकाता से रांची आने वाली फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से रांची एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कराया जा सका था। कम दृश्यता और मौसम की स्थिति को देखते हुए विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया था।
देर रात तक इंतजार के बाद उड़ान को रद्द कर दिया गया। इसके कारण रांची आने वाले यात्रियों को कोलकाता में ही रात गुजारनी पड़ी।लगातार उड़ानों में देरी और रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों का कहना है कि मौसम और परिचालन कारणों की स्थिति में एयरलाइंस को समय पर सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी देनी चाहिए, ताकि यात्रियों को अनावश्यक परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें- Ranchi Airport: दिल्ली-कोलकाता सहित 4 फ्लाइट्स बंद, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा फैसला; बढ़ेगा किराया
यह भी पढ़ें- सियासत ने बढ़ाई हवाई रफ्तार! राज्यसभा चुनाव के बाद रांची एयरपोर्ट पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, 20 जून को नया रिकॉर्ड
