Move to Jagran APP

रांची एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन हुआ सामान्‍य, 28 हवाई जहाजों का नया शेड्यूल जारी

Jharkhand News Ranchi Airport रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विमानों को लेकर स्थिति सामान्य हो गई है। आज यहां से 26 विमानों ने उड़ान भरा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 28 विमानों का शेड्यूल जारी किया है। इसमें लखनऊ के लिए भी विमान शामिल है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 02:59 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 04:23 PM (IST)
रांची एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन हुआ सामान्‍य, 28 हवाई जहाजों का नया शेड्यूल जारी
Jharkhand News, Ranchi Airport रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विमानों को लेकर स्थिति सामान्य हो गई है।

रांची, जासं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कोरोना की दूसरी लहर के बाद से स्थिति सामान्य होने लगी है। एयरपोर्ट से अब सामान्य दिनों की तरह 26 विमान उड़ान भरने लगे हैं। इसे लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी अपना नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें लखनऊ के लिए भी एक विमान शामिल है, जो इसी माह से संभवतः 13 अगस्त से उड़ान भरेगा। इंडिगो एयरलाइंस रांची से लखनऊ के लिए विमान सेवा शुरू करेगी। एयरलाइंस ने नई विमान सेवा का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है।

loksabha election banner

विमान सुबह 10.55 में लखनऊ से रांची के लिए उड़ान भरेगी। यह रांची एयरपोर्ट पर 12.05 में लैंड करेगी। विमान 40 मिनट तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रुकेगी। इसके बाद विमान 12.45 बजे रांची एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। यह 1.40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगी। इंडिगो के अनुसार इस रूट में एयर बस सेवा होगी। लखनऊ से रांची के बीच यह सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध होगी। इसका प्रारंभिक किराया मौजूदा समय में 3,893 रुपये है। यह सेवा शुक्रवार, रविवार, सोमवार और गुरुवार को उपलब्ध होगी।

रांची-कोलकाता-भुवनेश्‍वर के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट

एयर इंडिया रांची से भुवनेश्‍वर के लिए नई विमान सेवा शुरू करेगी। अगस्‍त की 9 तारीख से रांची-कोलकाता-भुवनेश्‍वर के बीच यह एयर सेवा शुरू होगी। 72 सीटर एटीआर विमान सेवा प्रतिदिन यात्रियों को उपलब्‍ध होगी। हवाई जहाज 9 अगस्‍त की सुबह 9:30 बजे से कोलकाता से रांची आएगी। इसके बाद सुबह 10 बजे रांची से भुवनेश्‍वर के लिए उड़ान भरेगी। पुन: दिन में भुवनेश्‍वर से 12:50 बजे रांची पहुंचेगी और 1:20 बजे रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। बता दें कि करीब एक साल से अधिक समय से इस रूट पर विमान सेवा बंद थी।

2 दिन पहले मौसम खराब होने के कारण कई विमान उड़ान नहीं भर रहे थे। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। खराब मौसम के कारण कई विमानों ने अपना उड़ान रद्द कर दिया था। लेकिन अब पहले की तरह स्थिति सामान्य हो गई है। एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य होने के साथ-साथ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के बाद से रोजाना 15-16 ही विमान उड़ान भर रहे थे। कोरोना संक्रमण के कारण लोगों की आवाजाही कम हो गई थी। दूसरी ओर, राज्‍य व अन्‍य प्रदेशों में लगे लॉकडाउन के कारण भी लोग अपने घरों में कैद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.