विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची के मॉल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Published: Thu, 19 Mar 2026 12:27 AM (IST)

रातू थाना क्षेत्र के टेंडर बगीचा स्थित 99 शॉप मॉल में रात 9 बजे भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट ...और पढ़ें

रांची के मॉल में लगी भीषण आग

रांची के मॉल में लगी भीषण आग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, रातू। रातू थाना क्षेत्र के टेंडर बगीचा के निकट अवस्थित 99 शॉप मॉल में रात 9 बजे भीषण आग लग गई, जिससे मॉल में रखा लगभग सारा सामान जलकर खाक हो गया।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। 

10 लाख रुपए के सामान के जलकर खाक

दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।घटना में लगभग 10 लाख रुपए के सामान के जलकर खाक हो गया। 

मॉल संचालक अमन साहू भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि दुकान में अधिकतर सामान प्लास्टिक के थे, जिससे आग तेजी से फैली।पुलिस मामले की जांच कर रही है।