विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मासूम अदिति की तलाश में पूरा रांची एक साथ: सीएम हेमंत सोरेन ने खुद संभाला मोर्चा, पुलिस को दिए सख्त निर्देश

Published: Mon, 11 May 2026 08:52 AM (IST)

रांची के सदर थाना क्षेत्र से डेढ़ वर्षीय बच्ची अदिति पांडेय लापता हो गई है। शनिवार शाम से गायब बच्ची ...और पढ़ें

रांची सदर से लापता डेढ़ वर्षीय बच्ची अदिति पांडेय लापता।

रांची सदर से लापता डेढ़ वर्षीय बच्ची अदिति पांडेय लापता।

HighLights

  1. डेढ़ वर्षीय बच्ची अदिति पांडेय रांची से लापता।

  2. परिवार पोस्टर लेकर शहरभर में तलाश कर रहा।

  3. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची के सदर थाना क्षेत्र से लापता डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची पुलिस को सख्त निर्देश दिया है- अदिति बिटिया की खोज से जुड़े अभियान में कार्रवाई करते हुए शीघ्र सूचित करें।

बच्ची के गायब होने के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हैं और उसकी तलाश में पूरे शहर में पोस्टर लेकर घूम रहे हैं। सोशल मीडिया पर अदिति को खोजने लिए अभियान तेज हो चुका है।

सीएम के निर्देश के बाद पुलिस ने भी सर्च अभियान तेज किया है। हालांकि सोमवार सुबह तक बच्ची के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई थी। मिली जानकारी के अनुसार लापता बच्ची का नाम आदिति पांडेय है, जिसकी उम्र करीब एक वर्ष आठ माह बताई जा रही है।

बच्ची शनिवार शाम से लापता है। परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्ची के पिता का नाम मनीष कुमार पांडेय है। परिवार कोकर स्थित डान बॉस्को स्कूल गेट नंबर-2, खोरा टोली, बप्पी टेंट हाउस के पास रहता है।

बच्ची के अचानक गायब होने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन लगातार आसपास के इलाकों में खोजबीन कर रहे हैं। कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

रविवार को परिवार के सदस्य बच्ची का पोस्टर लेकर विभिन्न इलाकों में घूमते रहे और लोगों से मदद की अपील करते रहे। इधर, पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी थानों में बच्ची का पोस्टर भेज दिया है।

स्थानीय पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चला रही है। बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट में भी मिसिंग बच्चों पर रिपोर्ट मांगी गई थी। एनसीआरबी आंकड़े में भी राज्य की स्थिति अच्छी नहीं है।

इधर अदिति के परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सदर थाना या परिवार को सूचना दें, ताकि बच्ची को सकुशल घर वापस लाया जा सके।

यह भी पढ़ें- 8 वर्षीय मासूम की जान लेने के लिए बैटरी का मसाला खिलाया, गुवाहाटी के 5 लोगों पर जमशेदपुर में FIR

यह भी पढ़ें- JSSC भाषा विवाद: मंत्री राधाकृष्ण किशोर का अपनी ही पार्टी से सवाल, भोजपुरी-मगही पर कांग्रेस का स्टैंड क्या है?