थाने पहुंची प्रेमिका बोली, मुझे लगा कि वो मेरा पति बनेगा, इसलिए रोका नहीं... करने दिया गंदा काम
Ramgarh News Jharkhand News झारखंड के रामगढ़ से चौंकाने वाली खबर है। यहां रजरप्पा थाने में पहुंची युवती ने पुलिस के सामने न्याय दिलाने की फरियाद की। प्रेमिका ने कहा कि मुझे लगा प्रेमी ही मेरा पति बनेगा इसलिए शारीरिक संबंध बनाने से नहीं रोका।
रामगढ़, जेएनएन। Ramgarh News, Jharkhand News झारखंड के रामगढ़ से चौंकाने वाली खबर है। यहां रजरप्पा थाने में पहुंची युवती ने पुलिस के सामने न्याय दिलाने की फरियाद की। प्रेमिका ने कहा कि मुझे लगा प्रेमी ही मेरा पति बनेगा, इसलिए शारीरिक संबंध बनाने से नहीं रोका। उसने बहला-फुसलाकर वर्षों तक पत्नी की तरह अंतरंग संबंध बनाए। रामगढ़ जिले के ग्राम होहद पोस्ट सिकनी निवासी आबद महतो की पुत्री रानी कुमारी ने रजरप्पा थाने में आवेदन देकर गांव के ही रामदास महतो के पुत्र पिंटू महतो पर पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।
प्रेमिका ने अपने आवेदन में कहा है कि पिछले चार वर्ष से उसका प्रेमी शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है। हर बार शादी करने के लिए बोलने पर वह झूठ बोलकर टहलाता रहा। अब जाकर वह मुकरते हुए कहा है कि शादी उसकी सेट हो गई है। प्रेमिका ने थाना प्रभारी से गुहार लगाते हुए प्रेमी पर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।
गेल इंडिया के गार्ड का अपहरण, नहीं मिला कोई सुराग
रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग के संधोय घाटी के समीप से गैस पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही गेल इंडिया कंपनी के अपहृत सुरक्षा कर्मी का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अपहरण मामले में गोला थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विदित हो कि 3मई को गेल इंडिया कंपनी के दो सुरक्षा प्रहरियों को 10 से15 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। कुछ दूर जंगल की ओर ले जाने के बाद एक सुरक्षा प्रहरी रामकुंवर प्रजापति को कंपनी के मालिक को सूचना देने की बात कह छोड़ दिया गया था।
वहीं दूसरा रामकुमार प्रजापति को अपने साथ ले गये हैं। दोनों पेटरवार के छतरबोर पुटकाडीह निवासी हैं। इसमें अपने साथ अपहरण कर ले गए एक सुरक्षा प्रहरी को चार दिन बीत जाने के बाद भी अपराधियों द्वारा अभी तक नहीं छोड़ा गया है। इस संबंध में गोला थाना प्रभारी अवधेश कुमार को पूछे जाने पर बताया कि छापामारी जारी है। जल्द ही उसे अपराधियों के चंगुल से रिहा करा लिया जाएगा।
सड़क हादसे में युवक घायल
रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के दामोदर रेस्टोरेंट के समीप गुरुवार देर शाम को एक अज्ञात बोलेरो के टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां से उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि गोला निवासी कुणाल उर्फ छोटू प्रसाद दामोदर रेस्टोरेंट्स के समीप अपने साथियों के साथ खड़ा था। इसी बीच बोकारो की ओर से आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल रिम्स में उसका इलाज किया जा रहा है।