Move to Jagran APP

झाविमो में टूट जारी, रामगढ़ के जिलाध्यक्ष समेत कई ने थामा भाजपा का दामन

Jharkhand. झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की उपस्थिति में सिमडेगा की सामाजिक कार्यकर्ता आलिशा टेटे भी भाजपा में शामिल हो गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 10:24 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 10:24 PM (IST)
झाविमो में टूट जारी, रामगढ़ के जिलाध्यक्ष समेत कई ने थामा भाजपा का दामन
झाविमो में टूट जारी, रामगढ़ के जिलाध्यक्ष समेत कई ने थामा भाजपा का दामन

रांची, राज्य ब्यूरो। झाविमो में टूट का सिलसिला जारी है। रविवार को भी झाविमो रामगढ़ के जिलाध्यक्ष राजीव जायसवाल व झाविमो नेता विजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। समाजिक कार्यकर्ता महेश जायसवाल भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा सिमडेगा की सामाजिक कार्यकर्ता आलिशा टेटे एवं जामताड़ा जिला के अल्पसंख्यक युवाओं ने बड़ी संख्या में पार्टी कि सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की उपस्थिति में सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। यहां साधारण कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद पा सकता है, जबकि कांग्रेस, झामुमो, राजद व झाविमो परिवार और व्यक्ति विशेष को बढ़ाने में लगे हैं। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि हम सब भाजपा कार्यकर्ता मां भारती को पुन: विश्व गुरु बनाने के संकल्प को पूरा करें।

झाविमो रामगढ़ जिलाध्यक्ष राजीव जायसवाल ने भाजपा को अपना पुराना घर बताते हुए कहा, मैं अपने घर से बाहर बेचैनी महसूस कर रहा था। आज में घर वापसी से खुश हूं। समाजसेविका आलिशा टेटे ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ लड़ाई में भाजपा ने उनका साथ दिया। भाजपा की सरकार ही ऐसे मुद्दों का समाधान कर सकती है। यहां तुष्टिकरण नहीं, बल्कि 'सबका साथ, सबका विकास' पर कार्य होता है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल एवं रामगढ़ जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल, अनिल टाइगर सहित कई लोग उपस्थित थे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नंदू गुप्ता, रॉबिन गुप्ता, बबली सिंह, झामुमो के राजकुमार साव, प्रीतम झा, विकास यादव, विक्की महतो, विनीत यादव, संतोष तिवारी, सुनील वर्णवाल, कृष्णकुमार केवट, पवन पटेल, सचिन करमाली, अभिषेक सिंह, आर्यन सिंह, अनुराग महती, सत्यम चौबे, बेलाल अंसारी, लाल मोहम्मद, इम्तियाज़ अंसारी अब्दुल रहमान सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.