प्लीज हेल्प मी..., आवाज सुनकर ग्रामीणों ने तोड़ा ताला; कमरे का नजारा देखकर उड़े होश
रामगढ़ के भुरकुंडा में एक घर से प्लीज हेल्प मी की आवाज आ रही थी लोगों ने जब ताला तोड़कर अंदर का नजारा देखा तो वो हैरान रह गए। कमरे में किशोरी बदहवास हालत में पड़ी थी। किशोरी ने बताया कि सर ने शराब पिलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने आस्था वृद्धा एवं अनाथ आश्रम का संचालक मुस्ताक अंसारी को हिरासत में ले लिया है।
संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़)। रामगढ़ के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के आस्था वृद्धा एवं अनाथ आश्रम, चीफ हाउस पंचायत भवन के पास एक घर में नाबालिग लड़की को बंद करने का मामला सामने आया है। गुरुवार रात लड़की की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और घर का ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला। पहली नजर में यह लड़की को बंधक बनाकर रखने का मामला लग रहा था।
ताला तोड़कर किशोरी को निकाला
स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात बंद कमरे से प्लीज हेल्प मी की आवाज सुनाई दे रही थी। लड़की के कराहने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने मुखिया विकास पांडेय को घटना की सूचना दी। इसके बाद मुखिया ने सीसीएल सुरक्षाकर्मियों तथा सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में कमरे का ताला तुड़वाया।
कराह रही थी किशोरी
घर में घुसने के बाद लोगों ने देखा कि अंदर बेड पर नशे में धुत एक किशोरी कराह रही थी। बदहवास लड़की ने बताया कि मुझे जबरदस्ती शराब पिलाकर सर ने मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। इसके बाद भुरकुंडा पुलिस को मुखिया ने घटनाक्रम की जानकारी दी।
पूछताछ में उलझी कहानी
इसी बीच पुलिस से पहले इमलीगाछ निवासी मुस्ताक अंसारी पहुंच गया। उसने कहा कि लड़की उसके जान-पहचान की है। उसकी तबीयत खराब है। हालांकि, घर का दरवाजा बाहर से बंद करने के सवाल का वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर आस्था वृद्धा एवं अनाथ आश्रम के संचालक मुस्ताक अंसारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
आरोपित मुस्ताक अंसारी
देह व्यापार का धंधा चलाने का आरोप लगा रहे लोग
संचालक मुस्ताक अंसारी पर चीफ हाउस पंचायत के लोगों ने देह व्यापार का धंधा संचालित करने का आरोप लगा रहे हैं, साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत भवन के समीप स्थित एक घर में अक्सर तीन-चार लड़कियां आती हैं। यहां बाहरी लोगों का भी आना जाना लगा रहता है। मुखिया ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत की गई है। मामले की लिखित जानकारी भुरकुंडा पुलिस को दी जाएगी।
छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
भुरकुंडा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुद्दी के शिक्षक मुख्तार अंसारी पर एक नाबालिग छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पहुंची भदानीनगर पुलिस ने आरोपित शिक्षक मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा की मां द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर मुख्तार को पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के मामले में जेल भेज दिया गया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों, राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों के लोगों ने शुक्रवार को भदानीनगर ओपी के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपित शिक्षक मुख्तार अंसारी को बर्खास्त करने और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों ने कहा कि आरोपित शिक्षक को बर्खास्त करवाने के लिए डीसी, एसपी, विधायक, सांसद और राज्य सरकार के मंत्रियों को पत्र लिखा जाएगा।
ये भी पढ़ें
Bihar Crime: रिश्ते के भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, दो दिन तक शादी के लिए मनाते रहे पंच
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।