Move to Jagran APP

झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए रामकृष्ण मिशन आश्रम और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ने किया समझौता

झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए रामकृष्ण मिशन आश्रम रांची और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्रनई दिल्‍ली के बीच गुरुवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इसके लिए एक कार्यक्रम रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं शोध संस्थान के सभागृह में आयोजित किया गया।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 05:43 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 05:43 PM (IST)
झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए रामकृष्ण मिशन आश्रम और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ने किया समझौता
रामकृष्ण मिशन आश्रम और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र,नई दिल्‍ली के बीच गुरुवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।

रांची, जासं। झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए रामकृष्ण मिशन आश्रम, रांची और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र,नई दिल्‍ली के बीच गुरुवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इसके लिए एक कार्यक्रम रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं शोध संस्थान के सभागृह में आयोजित किया गया।

loksabha election banner

इस कार्यक्रम में आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्‍ली के सदस्य सचिव डा सच्चिदानंद जोशी, केंद्र के उप-निदेशक, (अकादमिक) डा भरत भूषण शर्मा, केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक( प्रादेशिक केंद्र), रांची के डा संजय झा, रामकृष्ण मिशन आश्रम रांची के प्रबंधन मंडल के सदस्य आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण करते हुए संस्थान के विभाग प्रमुख डा दीपांकर चटर्जी ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन झारखंड की संस्कृति के संरक्षण तथा लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए एक नया अवसर प्रदान करेगा। 

रामकृष्ण मिशन आश्रम,रांची के सचिव स्वामी भवेशानंद ने आश्रम की स्थापना से लेकर अब तक के चल रहे विविध कार्यों की जानकारी दी और कहा कि यह समझौता झारखंड की संस्कृति का संरक्षण एवं विस्तार के लिए मददगार साबित होगा। इसमें झारखंड के विविध संस्कृति, त्यौहारों, महापुरुषों की जीवनी पर पुस्तक, कहानियां, वीडियो तथा प्रतियोगिता, कार्यशाला व सेमिनार इत्यादि आयोजित किए जाएंगे। 

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्‍ली के सदस्य सचिव डा सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि यह समझौता हमें अपने पारंपरिक ज्ञान और संस्कृति का संरक्षण करने में सहायक होगा तथा उसे आने वाली नई पीढ़ी को भी इस ज्ञान से लाभ होगा। इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डा संजय झा, क्षेत्रिय निदेशक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, रांची ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.