Move to Jagran APP

Ramadan 2020: रमजान का रोजा आज से शुरू, देश के कई हिस्‍सों में देखा गया चांद

Ramadan 2020 Date Moon Sighting Time रमजान के पाक महीने की ‌शुरुआत इस पर निर्भर करता है कि चांद कब दिखाई देगा। शुक्रवार को झारखंड सहित देश के कई इलाकों में चांद दिखा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2020 06:19 PM (IST)
Ramadan 2020: रमजान का रोजा आज से शुरू, देश के कई हिस्‍सों में देखा गया चांद
Ramadan 2020: रमजान का रोजा आज से शुरू, देश के कई हिस्‍सों में देखा गया चांद

रांची, जासं। Ramadan 2020 Date Moon Sighting Time कोरोना संकट के बीच पाक रमजान और रोजे का महीना शनिवार से शुरू हो जाएगा। एदार ए शरिया के महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी और इमारत ए शरिया के मुफ्ती अनवर कासमी ने शुक्रवार को रमजान उल मुबारक महीने का चांद देखे जाने की घोषणा कर दी है। उलेमाओं ने कहा है कि रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में चांद नजर आया है। इस हिसाब से रमजान उल मुबारक महीने का पहला रोजा शनिवार को रखा जाएगा।

loksabha election banner

रमजान का चांद नजर आया, आज से रखा जाएगा रोजा

उलेमाओं ने बताया कि चांद दिखने के बाद लोगों ने उलेमाओं के समक्ष सूचना भी दी है। एदार ए शरीया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि 24 अप्रैल को रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में रमजानुल मुबारक का चांद आम तौर पर नजर आया जिस की तस्दीक काजियाने शरीयत ने कर दी है। इसपर दारुल कजा एदार ए शरीया झारखंड के काजीयाने शरीयत ने फैसला लिया कि 25 अप्रैल दिन शनीवार से रोजा रखा जाएगा, इसी के साथ नमाजे तरावीह शुरु हो गई। एदार ए शरीया ने कहा है कि लॉकडॉउन में पांच  धार्मिक लोगों के सिवाय कोई भी व्यक्ति मस्जिद में ना आएं, पांच वक्त नामज, जुमा एवं नमाजे तरावीह अपने अपने घरों ही में अदा करें।

लॉकडाउन का अनुपालन करते हुए इबादत करेंगे रोजेदार

एदार ए शरीया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि आज दिनांक 24 अप्रैल, शुक्रवार को रांची समैत राज्य के विभिन्न भागों में  रमजानुल मोबारक का चांद आम तौर पर नजर आया। जिसकी तस्दीक काजियाने शरीयत ने कर दी है। लि‍हाजा दारुल कजा एदार ए शरीया झारखंड के काजीयाने शरीयत ने फैसला लिया कि 25 अप्रैल दिन शनि‍वार से रोजा रखा जाएगा। इसी के साथ नमाजे तराविह शुरु हो गई। एदार ए शरीया झारखंड ने रमजान महीना आने पर मोबारक बाद पेश किया है। कहा है कि लॉक डाउन में पांच छह धार्मिक लोगों के सिवाय कोई भी व्यक्ति मस्जिद में न आएं, पंज वक्ता, जुमा एवं नमाजे तरावीह अपने अपने घरों ही में अदा करें।

रमजान के पाक महीने की ‌शुरुआत इस बात पर निर्भर करता है कि चांद कब दिखाई देगा। शुक्रवार को झारखंड सहित देश के कई इलाकों में चांद दिखा। ऐसे में रमजान शनिवार से प्रारंभ होगा। गुरुवार को कर्नाटक के उड्डपी और दक्षिणा कन्नड़ जिलों में चांद का दीदार हो चुका है, जिस कारण इन जगहों पर शुक्रवार से अप्रैल रमजान शुरू हो गये हैं। जबकि देश के बाकी हिस्सों में शुक्रवार को चांद देखा गया है। इससे शनिवार को पहला रोजा रखा जाएगा। वहीं सऊदी अरब में माह-ए-रमजान शुरू हो चुका है। दरअसल, सऊदी अरब में भारत से एक दिन पहले रमजान शुरू होते हैं। ईद भी एक दिन पहले मनाई जाती है।

आज से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। एक माह तक चलने वाले इस पवित्र माह को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह है। इस्‍लाम के धर्मगुरुओं ने कहा है कि इस्‍लामिक कलेंडर के हिसाब से आज पाक रमजान के मोबारक महीने का चांद देखने का एहतमाम कर लिया है। एदार-ए-शरिया ने आज चांद नजर आने की पुष्टि की है।

एदार ए शरिया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि दिनांक 24 अप्रैल 2020 शुक्रवार को शाबान महीने की 29 तारीख है जिसमें रमजान उल मोबारक के महीने का चांद नजर आ गया है। इसपर एदार ए शरीया झारखंड ने कहा है कि चांद देखने की भरपूर कोशिश की गई, विशेषकर किसी ऊंची जगह से लोगों ने चांद देखा, चांद देखने में शारीरिक दूरी का ख्याल रखा गया। इस दौरान उलेमा ए केराम, मस्जिदों के इमाम और मस्जिद कमेटीयों के जिम्मेदार भी सजग रहे। कहा गया है कि घर पर ही नमाज अदा करें। सेहरी और इफ्तार भी घर पर ही हो। इफ्तार में किसी अन्य व्यक्ति को शामिल कर भीड़ इकट्ठा नहीं करें। हर हाल में शारीरिक दूरी का अनुपालन हो।

इधर चांद नजर आते ही एदार ए शरीया झारखंड, इस्लामी मरकज हिंदपीढ़ी रांची को सूचित कर दिया गया है।  क्षेत्र के जिम्मेदार आलिमे दीन और जिले में कायम जिला व क्षेत्रीय रुयते हेलाल केंद्र (चांद देखने के केंद्र) भी इसमें शामिल रहे।

लॉकडॉउन के मद्देनजर  एदार ए शरीया झारखंड ने चांद होने की सूरत में सबूते शरई प्राप्त करने हेतु बड़े पैमाने पर तैयारी की। राज्य भर के चप्पे चप्पे पर जिम्मेदार उलेमाए केराम और समाज के प्रबुद्ध लोग सजग रहे, लॉकडॉन के कारण एक ही जगह पर  तमाम काजियाने शरीयत का मौजूद हो पाना संभव नहीं था। इसलिए रुयते हेलाल केंद्रों कि संख्या बढाई गई, चांद देखने के लिए नई तकनीक के दूरबीन हासिल किए गए। कभी-कभी चामद के मामले में विकट परिस्थिति पैदा हो जाती हैं। उससे निपटने के लिए भी एदार ए शरीया झारखंड ने ठोस एवं कारगर कदम उठाया।  तमाम मुसलमानों से इमरात ए शरीया की ओर से भी चांद देखने की अपील की गई। 

अफवाहों से बचें, शरीयत के फैसले का इंतजार करें

चांद के मामले में  काजियाने शरीयत के  फैसले का इंतजार करें  और हर हाल में अफवाह और इंतेशार से बचें। नाजिमे आला ने चांद की विभिन्न कमेटियों से भी कहा है कि वह बगैर शरई सुबूत के किसी भी हाल में ऐलान न करवाएं बल्कि हर हाल में शरीयत  का ख्याल रखें। लॉकडाउन के मद्देनजर 24 अप्रैल को राजधानी रांची में चांद देखने के लिए विभिन्न केंद्र बनाए गए हैं।

जबकि मुख्य केंद्र मस्जिद जामे अबू बक्र सिद्दीक, सिद्दीके अकबर कंम्पाउंड गौस नगर डोरणडा को बनाया गया है जहां फिजिकल डिस्टेंस के साथ केवल चार जिम्मेदार ओलेमाए केराम मौजूद रहेंगे यहीं से राज्य भर में रुयत के मामलात पर नजर रखी जाएगी एवं निर्धारित समय पर विधिवत घोषणा की जाएगी, राज्य भर में कुल 52 स्थानों पर हेलाल केंद्र बनाए गए हैं, ताकि अवाम को शरई रहनुमाई हासिल करने में कोई परेशानी ना हो। एदार ए शरीया झारखंड ने मोबाइल नंबर 9199780992, 6202583475, 9835553380 पर सूचना देने की अपील की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.