भाकपा माले विधायक राजकुमार यादव पार्टी से निलंबित
राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले विधायक राजकुमार यादव को क्रॉस वोटिंग करने के आरोप में किया गया पार्टी के सभी पदों से निलंबित।
जागरण संवाददाता, रांची : 23 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले विधायक राजकुमार यादव का वोट रद हो गया था। झारखंड राज्यसभा चुनाव में इस बार क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे थे। गिरिडीह के धनवार विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार यादव पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा था जिसके तहत मंगलवार को राजकुमार यादव को पार्टी से निलंबित कर दिया गया। राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने इसकी पुष्टि की। गौरतलब है इन्होंने बैलेट में काग्रेस के साथ नोटा किया था। तकनीकी आधार पर वोट रद्द हुआ था। जेवीएम विधायक प्रकाश राम ने जहा बीजेपी के पक्ष में वोट डाला, वही माले विधायक राजकुमार यादव का वोट तकनीकी कारणों से रद्द हो गया था। इस मामले को लेकर भाकपा माले ने गंभीरता दिखाते हुए विधायक राजकुमार यादव को पार्टी के तमाम पदों से फिलहाल निलंबित कर दिया है। साथ ही केंद्रीय स्तर की एक टीम को जाच का जिम्मा दिया गया है। सचिव जर्नादन प्रसाद ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई। पार्टी अपने निर्णय पर अटल थी, लेकिन जनता के सामने हमारी छवि बिगाड़ने की कोशिश की गयी है। भाकपा माले अपने सिद्धातों से समझौता नहीं करता, इसलिए गिरिडीह के राजधनवार से विधायक राजकुमार यादव के वोट रद्द होने की जाच सेंट्रल कमेटी करेगी, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। ज्ञात हो इसबार के राज्यसभा चुनाव में राजकुमार यादव ने वोट तो धीरज साहू के पक्ष में किया, लेकिन साथ ही नोटा में भी वोट दिया था, जिसके बाद उनका वोट अवैध हो गया था। मामले पर गंभीरता दिखाते हुए यादव को पार्टी के सभी पदों से निलंबित कर दिया गया है।