Move to Jagran APP

सांसद महेश पोद्दार बोले, अंग्रेजी में आवेदन करना राष्ट्रभाषा ¨हदी का अपमान

नगर निगम से जारी होने वाले जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र को अंग्रेजी में जारी करने पर महेश पोद्दार ने सवाल उठाए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 01:38 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 01:38 PM (IST)
सांसद महेश पोद्दार बोले, अंग्रेजी में आवेदन करना राष्ट्रभाषा ¨हदी का अपमान
सांसद महेश पोद्दार बोले, अंग्रेजी में आवेदन करना राष्ट्रभाषा ¨हदी का अपमान

रांची, जागरण संवाददाता। रांची नगर निगम में मृत्यु प्रमाण पत्र ¨हदी में उपलब्ध है, जबकि आवेदन पत्र में संबंधित जानकारी अंग्रेजी में देने की बाध्यता है। राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार ने नगर निगम की इस कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि यह राष्ट्रभाषा ¨हदी का अपमान है। शनिवार को इस मामले में उन्होंने नगर आयुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि को पत्र भी लिखा है। पत्र में शहर के एक गणमान्य व्यक्ति की शिकायत का उल्लेख करते हुए उन्होंने लिखा है कि नगर निगम मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए केवल अंग्रेजी में ही आवेदन स्वीकार करता है।

loksabha election banner

निगम की यह कार्यशैली न सिर्फ आम जनता की तकलीफें बढ़ा रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त से आवेदकों को ¨हदी में आवेदन करने की सुविधा देने और गलती को सुधारने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि मेयर आशा लकड़ा व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय को भी भेजी गई है। पत्र के माध्यम से उन्होंने यह भी कहा है कि शहर के एक गणमान्य व्यक्ति जब मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंचे तो उन्हें एक आवेदन पत्र भरने को कहा गया।

चूंकि आवेदन पत्र ¨हदी भाषा में छपी थी, लिहाजा उन्होंने संबंधित कॉलम के सामने ¨हदी में ही संबंधित जानकारियों को भरा। उसके बाद वे संबंधित विभाग में आवेदन पत्र जमा करने गए तो उनका आवेदन पत्र नहीं लिया गया। उन्हें बताया गया कि नगर निगम के सिस्टम में सिर्फ अंग्रेजी ही चलता है।

सांसद ने कहा कि नगर निगम की कार्यप्रणाली अत्यधिक आपत्तिजनक है। इस गलती को जितनी जल्दी सुधार ली जाए, उतना ही बेहतर होगा। आवेदकों को ¨हदी में ही आवेदन पत्र भरने की छूट दी जाए। रांची नगर निगम का सॉफ्टवेयर ¨हदी स्वीकार नहीं करता तो निगम के कर्मचारी आवेदनों की प्रविष्टियों का अंग्रेजी में अनुवाद कर लें।

नगर निगम इस कार्यशैली से जाहिर है कि प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना हो तो आपको ¨हदी में नहीं बल्कि अंग्रेजी में आवेदन देना होगा। क्योंकि नगर निगम के कर्मचारी तो ¨हदी समझ लेते हैं, लेकिन प्रमाण पत्र से संबंधित सॉफ्टवेयर में ¨हदी में दी गई जानकारी को अंकित करने में असमर्थ हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.