विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RIP Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव के निधन से शोक की लहर... झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

By Sanjay KumarEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2022 01:58 PM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 02:00 PM (IST)

Comedian Raju Srivastav Death News कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। देश के ...और पढ़ें

Comedian Raju Srivastav Death News: राजू श्रीवास्तव के निधन से शोक की लहर।
Comedian Raju Srivastav Death News: राजू श्रीवास्तव के निधन से शोक की लहर।

रांची, डिजिटल डेस्क। Comedian Raju Srivastav Death News कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। वहीं इस घटना के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम छा गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने भी ट्वीट करते हुए दुख जताया है।

बता दें कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की उम्र में आज यानी बुधवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती राजू श्रीवास्तव को लगातार 41 दिन से होश नहीं आया था। आज सुबह हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।

राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट के दौरान गिर गए थे। गिरने के बाद वो वही बेहोश को गए थे। जिसके बाद तत्काल उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उनका ईलाज चल रहा था। लेकिन आज सुबह हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। आज राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद पूरे देश के उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौर गई है।

झारखंड के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए कहा कि मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। जीवन भर सभी को हंसाने वाले राजू जी जिंदगी की जंग लड़ते हुए चले गए। उनके चले जाने से हास्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

रघुवर दास ने जताया शोक

झारखंड के पूर्व मूख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक जताते हुए लिखा है कि सबको हंसाने वाले दुनिया को रूलाकर चले गये। अलविदा राजू श्रीवास्तव जी। आपकी कमी हास्य जगत को सदा खलेगी। ईश्वर उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व चाहनेवालों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।

बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट करते हुए शोक जताया। कहा कि प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव अंततः जिंन्दगी की जंग हार गए। उनका जाना मनोरंजन जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भगवान उनकी पुण्यात्मा को चिर शांति प्रदान करें व परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख के इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।