यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raju Srivastav Death: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन; जब वे रांची के रिम्स ऑडिटोरियम पहुंचे थे...
Comedian Raju Srivastav Death News कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की उम्र में आज यानी बुधवार को दिल्ली के ...और पढ़ें

रांची, डिजिटल डेस्क। Comedian Raju Srivastav Death News कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की उम्र में आज यानी बुधवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। देश के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने कई बॉलीवुड फिल्मों में छोटे रोल किए हैं। हालांकि उन्हें मुंबई में मिमिक्री से पहचान मिली। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती राजू श्रीवास्तव को लगातार 41 दिन से होश नहीं आया था। आज सुबह हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।
बता दें कि राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट के दौरान गिर गए थे। गिरने के बाद वो वही बेहोश को गए थे। जिसके बाद तत्काल उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उनका ईलाज चल रहा था। लेकिन आज सुबह हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 29 दिसंबर 2018 को रांची आए थे। राजू श्रीवास्तव दैनिक जागरण द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रांची के रिम्स ऑडिटोरियम पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी कॉमेडी और मिमिक्री से लोगों को काफी हंसाया था। लोगों ने उनके द्वारा किए गए कॉमेडी और मिमिक्री से हंस-हंस कर लोटपोट हो गए थे।
.jpg)
आज राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद पूरे देश के उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौर गई है। इस घटना के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। हर किसी के लिए राजू श्रीवास्तव के हसमुख चेहरे और उनकी याद बस अब याद बनकर रह जाएगी।
