Rajendra Prasad Singh Died: सबके चहेते थे बाबू राजेंद्र प्रसाद सिंह, संयुक्त बिहार में बनवाया था तेनुघाट पावर प्लांट
Rajendra Prasad Singh Passes Away. वे झारखंड में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। राजेंद्र प्रसाद सिंह कोल सेक्टर के बड़े नेता माने जाते थे।
रांची, जेएनएन। बेरमो के विधायक और इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह का रविवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। राजेंद्र प्रसाद सिंह अपने समय के कद्दावर नेता माने जाते थे। वे देश के कई ट्रेड यूनियनों से जुड़े रहे थे। वे लंबी अवधि तक राजनीति में सक्रिय रहे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी दूबे से प्रभावित होकर वे राजनीति में आए थे। राजेंद्र प्रसाद सिंह संयुक्त बिहार में ऊर्जा मंत्री के पद पर भी रहे। अपने कार्यकाल में उन्होंने ललपनिया में तेनुघाट पावर प्लांट बनाया था।
26 नवंबर 1986 को टीवीएनएल की स्थापना कर तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन (टीटीपीएस) की यूनिटों का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। वे झारखंड में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। राजेंद्र प्रसाद सिंह कोल सेक्टर के बड़े नेता माने जाते थे। वे छह बार बेरमो से विधायक रह चुके हैं। वे बिहार में दो बार मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा झारखंड अलग राज्य बनने के बाद हेमंत सरकार में वे स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। वे पिछले छह बार से इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर आसीन थे। इसके अलावा वे इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष और इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं।
रांची में मां रामप्यारी अस्पताल में इलाज के दौरान सीएम हेमंत सोरेन मिलने पहुंचे थे।