Move to Jagran APP

Rajendra Prasad Singh Bermo MLA Critical: बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की हालत नाजुक

Jharkhand. उनके फेफड़े में संक्रमण है। बेरमो विधायक कांग्रेस के वरीय नेता राजेंद्र सिंह की तबीयत खराब है। वह पिछले 1 माह से अधिक समय से रांची में इलाजरत हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 02 May 2020 11:20 AM (IST)Updated: Mon, 04 May 2020 12:17 AM (IST)
Rajendra Prasad Singh Bermo MLA Critical: बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की हालत नाजुक
Rajendra Prasad Singh Bermo MLA Critical: बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की हालत नाजुक

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। बेरमो के विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह की तबीयत नाजुक है। उनके फेफड़े में संक्रमण है। डाक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक बताई है। उन्‍हें एयर एंबुलेंस से दिल्‍ली भेजा गया है। कुछ देर पहले मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन मां रामप्‍यारी अस्‍पताल पहुंचे और राजेंद्र प्रसाद सिंह की तबीयत का हाल जाना। मां राम प्यारी हॉस्पिटल के एम्बुलेंस से पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनके परिवार के लोग भी उपस्थित हैं।

loksabha election banner

बेरमो विधायक कांग्रेस के वरीय नेता राजेंद्र सिंह की तबीयत खराब है। वह पिछले 1 माह से अधिक समय से रांची के मां रामप्‍यारी अस्‍पताल में भर्ती हैं। उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। इससे पूर्व मुख्‍यमंत्री ने राजेंद्र प्रसाद सिंह का हालचाल लिया। आज दिन के 1:00 बजे उन्‍हें एयर एंबुलेंस से दिल्‍ली ले जाया जाएगा। राजेंद्र प्रसाद सिंह झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री भी रह चुके हैं। वे छह बार बेरमो विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। राजेंद्र प्रसाद सिंह इंटक के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।

एयरपोर्ट पर उपस्थित पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह के परिजन।

मंत्री आलमगीर आलम ने एयरपोर्ट पर कहा कि राजेंद्र सिंह पुराने नेता हैं। एकीकृत बिहार के समय से ही हम उन्‍हें जानते हैं। हम उम्‍मीद करते हैं कि वे जल्‍द स्‍वस्‍थ होकर दिल्‍ली से लौटें।

बरियातू के मां राम प्यारी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह से मिलने थोड़ी देर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचने वाले हैं। विधायक राजेंद्र सिंह की तबीयत बीते 1 महीने से खराब है। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद उन्हें करीब 1:00 बजे एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.