Move to Jagran APP

बारिश ने बिगाड़ा शहर का मिजाज, कल से चलेगी बर्फीली हवा

रांची : बारिश ने राजधानी का मिजाज बिगाड़ दिया। शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। दिनभर रही बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर कई जगहों पर पानी भर गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 06:05 AM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 06:05 AM (IST)
बारिश ने बिगाड़ा शहर का मिजाज, कल से चलेगी बर्फीली हवा
बारिश ने बिगाड़ा शहर का मिजाज, कल से चलेगी बर्फीली हवा

जागरण संवाददाता, रांची : बारिश ने राजधानी का मिजाज बिगाड़ दिया। शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। फिर पहले बूंदाबांदी और शाम होते-होते हल्की बारिश शुरू हो गई। देर रात तक बारिश होती रही। तीन मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों का कहना था कि बारिश ठंड बढ़ाने वाली है। बादल छंटते ही ठंड में वृद्धि हो जाएगी। वहीं बारिश के बीच शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटी रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। बिहार व आसपास के क्षेत्रों में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन धीरे-धीरे कमजोर होकर उत्तरी छत्तीसगढ़ व आसपास के क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को राज्य के उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि रविवार से बर्फीली हवा चलेगी। इससे तापमान में भारी गिरावट आएगी। हालांकि दो-तीन दिनों के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य होगा। उन्होंने बताया कि रांची व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि आगामी तीन दिनों तक सुबह में कुहासा छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा।

सड़कों पर जमा पानी : हल्की बारिश में ही सड़कों पर पानी जमा हो गया। जगह-जगह गढ्डों में पानी भर गया। सड़कों पर कचरा पसर गया। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार का तापमान (डिसे. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 24.0 16.4

जमशेदपुर 27.5 17.4

डालटनगंज 21.0 17.1

------

आ‌र्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 75 30

जमशेदपुर 80 26

डालटनगंज 84 34 दर्जनों क्षेत्रों में कटी रही बिजली

हल्की बारिश के बीच बिजली व्यवस्था ने भी जवाब दे दिया। शुक्रवार को दर्जनों क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं कई इलाकों में बिजली आती-जाती रही। विभिन्न डिवीजन के कार्यपालक अभियंताओं द्वारा मिली सूचना के अनुसार बारिश के दौरान इंसुलेटर, पंक्चर, फ्यूज खराब और फीडर ब्रेकडाउन जैसी घटनाएं हुई। इस बीच विभाग द्वारा मरम्मत कार्य किया गया, लेकिन बारिश होने के कारण समाधान में वक्त लगा और लोगों को परेशानी हुई।

दोपहर बाद समस्या गंभीर हो गई और देर शाम तक हरमू रोड, लालपुर, डोरंडा, सुजाता चौक, एचईसी, कोकर आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रात 9 बजे तक सभी संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य हो गई। कई लोगों को 2 से 3 घटे अंधेरे में बिताना पड़ा।

मरम्मत का भी दिख असर : शुक्रवार को बिजली निगम की मरम्मत के दौरान भी कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इनमें राम मंदिर, तपोवन गली, कोकर औद्योगिक क्षेत्र आदि इलाके शामिल है। यहा दिन के 11 से 4 बजे तक आपूर्ति ठप रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.