विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: ठंड में बारिश... आज इन जिलों में बरसेगा पानी, फिर आएगा मौसम में बदलाव

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh
Published: Tue, 02 Jan 2024 07:53 AM (GMT+05:30)

Jharkhand Weather News आज झारखंड के कई जिलों में पानी बरसेगा। वर्षा के बाद पूरे राज्य का तापमान एक बार ...और पढ़ें

Jharkhand Weather: ठंड में बारिश... आज इन जिलों में बरसेगा पानी, फिर आएगा मौसम में बदलाव
Jharkhand Weather: ठंड में बारिश... आज इन जिलों में बरसेगा पानी, फिर आएगा मौसम में बदलाव

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों का मौसम बदल रहा है। कोहरे और धुंध का असर भी दिख रहा है। हालांकि, राजधानी में आसमान साफ रहा और मौसम शुष्क बना रहा।

वहीं, राज्य के उत्तरी यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, साहेबगंज के साथ साथ दक्षिण पूर्वी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं कहीं घना कोहरा छाया रहा।

यह स्थिति 5 जनवरी तक बनी रहेगी। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों के न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

2 जनवरी को सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा जबकि आसमान साफ व मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 3 से 5 जनवरी तक राजधानी रांची के अलावे, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला व खूंटी के अलावे उत्तर पश्चिमी हिस्से में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे और वर्षा होने की संभावना है।

वर्षा के बाद पूरे राज्य का तापमान एक बार फिर गिरेगा और कनकनी बढ़ेगी। वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 2 जनवरी के बाद मौसम बदलेगा।

कुछ ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा जबकि राजधानी रांची में मौसम शुष्क बना रहा और आसमान मुख्यत: साफ रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री चाईबासा का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह का रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 24.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ऐसा रहेगा राज्य और रांची का मौसम

  • 2 जनवरी : सुबह में कोहरा और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क रहेगा
  • 3 जनवरी : आंशिक बादल छाए रहेंगे, हल्की वर्षा होने की संभावना
  • 4 जनवरी : आंशिक बादल छाए रहेंगे, हल्की वर्षा होने की संभावना
  • 5 जनवरी : आंशिक बादल छाए रहेंगे, हल्की वर्षा होने की संभावना।

ये भी पढ़ें -

Jamshedpur Road Accident: नए साल के पहले दिन खून से रंगी झारखंड की सड़क, भीषण सड़क हादसे में 6 की दर्दनाक मौत

खरसावां में आज बलिदानियों को श्रद्धांजलि देंगे राज्यपाल व मुख्यमंत्री, जानिए एक जनवरी 1948 को क्या हुआ था