Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Report: रांची समेत कई जिलों में बारिश, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

Jharkhand Weather Update. सुबह से रांची में कोहरा छाया रहा। रांची हजारीबाग धनबाद में हल्की बारिश हुई है। बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 05:27 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 05:27 PM (IST)
Jharkhand Weather Report: रांची समेत कई जिलों में बारिश, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड
Jharkhand Weather Report: रांची समेत कई जिलों में बारिश, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

रांची, जासं। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य पिछले दो-तीन दिनों से छाए हल्के बादल के बाद रविवार दोपहर को बारिश हुई। बारिश से ठंड बढ़ गई है। सुबह से रांची में कोहरा छाया रहा। रांची, हजारीबाग, धनबाद में हल्की बारिश हुई है। बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने पहले ही हल्की बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया था। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले दो-तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट आने की संभावना है।

loksabha election banner

इस दौरान सुबह के समय में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रहने की संभावना है। 16-17 दिसंबर को भी हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। 18-19 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। रविवार को जारी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा डालटनगंज में 10.2 एमएम दर्ज की गई है। इस दौरान कम न्यूनतम तापमान दुमका में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जमशेदपुर में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह से ही मौसम में नमी थी। हल्के बादल भी छाए हुए थे। दोपहर बाद बारिश होने से मौसम और ठंडा हो गया। लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। हालांकि रविवार होने के कारण सड़कों पर कम लोग नजर आए। ठंड से बचने के लिए कई जगहों पर लोग अलाव तापते भी नजर आए। बारिश होने से रांची में कई इलाकों में कई बार बिजली कटी। कोहरे के कारण दिन में भी वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.