Move to Jagran APP

Weather Alert: रांची सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Jharkhand. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 जुलाई से मानसून के पूरे राज्य में सक्रिय होने की संभावना है। साथ ही वज्रपात होने की भी आशंका है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 02:02 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 05:44 PM (IST)
Weather Alert: रांची सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
Weather Alert: रांची सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

रांची, जासं। सावन में जेठ की गर्मी के अहसास के कई दिनों बाद बुधवार को इंद्र देवता मेहरबान हुए। राजधानी रांची सहित कई इलाकों में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। बारिश से किसानों के मुरझाए चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। मौसम खुशनुमा हुआ और लोगाें ने राहत की सांस ली। सड़कों पर पानी बहने लगा। तेज बारिश के कारण दिन में अंधेरा सा छा गया। रांची, धनबाद, रामगढ़, जामताड़ा, दुमका, गिरिडीह आदि इलाकों में बारिश होने की सूचना है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी पड़ रही थी। इससे लोग लोग परेशान थे। सावन के महीने में जेठ की गर्मी पड़ रही थी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 जुलाई से मानसून के पूरे राज्य में सक्रिय होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि 26 जुलाई को पश्चिम बंगाल व उससे सटे बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। 25-27 जुलाई तक राज्य के सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। शर्मा ने बताया कि कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही वज्रपात होने की भी आशंका है। उत्तरी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है।

loksabha election banner

सामान्य से अधिक रहा तापमान

मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान सामान्य की अपेक्षा 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 व मेदिनीनगर का 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को मेदिनीनगर में 2.2 मिमी. बारिश हुई।

27 को होगी भारी बारिश

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 27 जुलाई को रांची में दो या दो से अधिक बार मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि, 24 व 25 जुलाई को रांची व आसपास के क्षेत्रों में एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 26 जुलाई को दो या दो से अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

यहां इतनी बारिश (पिछले 24 घंटे में)

बगोदर : 50 मिमी.

कोडरमा : 30 मिमी.

हजारीबाग : 20 मिमी.

मेदिनीनगर, तिलैया, महगांवा, जरीडीह : 10 मिमी

मंगलवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर      अधिकतम   न्यूनतम

रांची       34.4         25.0

कांके      32.5         24.2

जमशेदपुर  37.6         27.6

मेदिनीनगर 35.9         26.9

बोकारो     33.5         26.1

चाईबासा   38.4         26.0

दुमका      35.6         26.7

पाकुड़      35.3         25.0

आद्र्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर      अधिकतम   न्यूनतम

रांची         72        28

जमशेदपुर    67        53

मेदिनीनगर   81        66

बोकारो      98         84

चाईबासा    87         82


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.