Move to Jagran APP

Weather Update: चार दिनों तक छाए रहेंगे बादल, रांची में आज रिमझिम बारिश

Rain in Ranchi. मौसम पूर्वानुमान में राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में हल्‍की बारिश की संभावना जताई गई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 05:34 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2019 06:27 AM (IST)
Weather Update: चार दिनों तक छाए रहेंगे बादल, रांची में आज रिमझिम बारिश
Weather Update: चार दिनों तक छाए रहेंगे बादल, रांची में आज रिमझिम बारिश

रांची, जेएनएन। झारखंड में 18 जून को मानसून के आगमन के पूर्वानुमान के बीच राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार को हल्‍की बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को रांची में सुबह से ही मौसम खुशगवार रहा। आसमान में बादल दोपहर बाद तक बने रहे। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते दिन रांची के अधिकतम तापमान में सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई थी।

prime article banner

मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि फिलहाल समुद्रतल से ऊपर 0.9 किमी. क्षेत्र में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व गंगेटिक पश्चिम बंगाल से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक एक टर्फलाइन बना हुआ है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रांची व आसपास के क्षेत्रों में आगामी चार दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि शनिवार व सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिसे. और रविवार को 40.0 व सोमवार को 41.0 डिसे. रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों तक गढ़वा, पलामू, लातेहार व चतरा जिले में कुछ स्थानों पर हीट वेव (लू) चलने की संभावना है। जबकि 15 से 17 जून तक राज्य के उत्तरी, दक्षिणी व मध्य जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ-साथ वज्रपात होने की संभावना है। 

कहां-कहां हुई बारिश
नीमडीह -45.4 मिमी., खुसियारी- 30 मिमी.
लोहरदगा, पत्थरगामा, बारीजोर, मैथन, देवघर, तेनुघाट- 20-20 मिमी.
चक्रधरपुर, राजमहल, लातेहार, सतगांव, मसानजोर, हजारीबाग, गोड्डा व मधुपुर - 10-10 मिमी. 

गुरुवार का तापमान (डिसे. में)
शहर     अधिकतम   न्यूनतम
रांची        38.1      22.0
कांके       38.2      24.7
जमशेदपुर   40.5      27.0

डालटनगंज  42.8      31.5
बोकारो      39.6      25.1
चाईबासा    43.2      26.0
दुमका       37.3      24.5
पाकुड़       37.7      23.9 

आर्द्रता की मात्रा (फीसद में)
शहर     अधिकतम   न्यूनतम
रांची       22         54
जमशेदपुर  66         42
डालटनगंज 48         29
बोकारो     69         60
चाईबासा   71         50

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK