आज से छाए रहेंगे बादल, आठ से 12 तक गरज के साथ बारिश के हैं आसार
राची सात मई से रांची में बादल छाए रहेंगे। इसके अगले दिन से 12 मई तक गरज के साथ बारिश के भी आसार हैं।
जागरण संवाददाता, राची : सात मई से रांची में बादल छाए रहेंगे। इसके अगले दिन से 12 मई तक गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इधर, मंगलवार की रात तेज हवा और गरज के साथ रांची में आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में 13.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। इससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री व न्यूनतम तापमान में 6.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इधर, पिछले 24 घटे में साहेबगंज में सबसे अधिक बारिश 150 मिमी. रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 0.9 किमी. क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। साथ ही पूर्वी विदर्भ से दक्षिणी तमिलनाडु होते हुए तेलंगाना व रायलसीमा तक समुद्रतल से ऊपर 0.9 किमी. क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। जबकि इस सिस्टम के ठीक ऊपर पूर्वी बिहार से दक्षिणी तमिलनाडु तक एक टर्फलाइन बना हुआ है।
डॉ. कोटाल ने बताया कि सात से 12 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना है। 12 मई को राज्य के कई जिलों में तेज हवा (40-50 किमी. प्रति घटा) व गरज के साथ वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
01 मार्च से अब तक बारिश की स्थिति (मिमी. में)
राची -200.9
जमशेदपुर - 237.6
डालटनगंज - 142.9
बोकारो - 185.4
चाईबासा - 239.1
बुधवार का तापमान (डिसे. में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
राची 34.1 17.0
जमशेदपुर 35.4 20.4
डालटनगंज 34.2 17.9
बोकारो 34.5 18.1
चाईबासा 34.8 21.6