Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्‍ट पर बारिश का साया, 4 दिनों तक छाए रहेंगे बादल

India vs South Africa. रांची में 19 अक्‍टूबर को भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। 18 व 19 अक्टूबर को मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 10:11 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 08:31 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्‍ट पर बारिश का साया, 4 दिनों तक छाए रहेंगे बादल
Jharkhand Weather Update: भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्‍ट पर बारिश का साया, 4 दिनों तक छाए रहेंगे बादल

रांची, जासं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में 19 अक्टूबर से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच से पूर्व मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि 18 अक्टूबर को रांची में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

prime article banner

झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अधिकारियों को भी मौसम पूर्वानुमान की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि हल्की बारिश की शुरुआत गुरुवार से ही हो जाएगी। शुक्रवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि, शनिवार (19 अक्टूबर) को शुक्रवार की अपेक्षा कम बारिश होगी।

राज्य में 20 व 21 अक्टूबर को भी हो सकती है हल्की बारिश

मौसम पूर्वानुमान के तहत राज्य के कई हिस्सों में आगामी चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार व शनिवार को भी हल्की बारिश होगी। 20 व 21 अक्टूबर को भी राज्य में कई जगहों पर एक-दो बार हल्की बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल ईस्टरली टर्फ के कारण एक सिस्टम बन रहा है, जिसका असर झारखंड के ऊपर होगा। मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि गुरुवार को राज्य के दक्षिणी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होगी। शुक्रवार व शनिवार को मध्य व उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

मंगलवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम

रांची       30.2       20.0

जमशेदपुर  32.4       20.0

मेदनीनगर  31.1       21.1

बोकारो     30.1       21.5  

चाईबासा   32.4       20.2

दुमका      31.4       19.9

आद्र्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम

रांची        73         63

जमशेदपुर   71         63

मेदनीनगर   80         64

बोकारो      77         72

चाईबासा    89         81


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.