Move to Jagran APP

कोहरे संग दिनरात बारिश, लहराई छतरी, निकला रेनकोट

राज्य के अधिकांश हिस्से चक्रवाती तूफान (फेथई) की चपेट में

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 07:06 AM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 07:06 AM (IST)
कोहरे संग दिनरात बारिश, लहराई छतरी, निकला रेनकोट
कोहरे संग दिनरात बारिश, लहराई छतरी, निकला रेनकोट

जागरण संवाददाता, रांची : सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्से चक्रवाती तूफान (फेथाई) के असर से प्रभावित रहे। रविवार देर शाम से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में हो रही हल्की बारिश सोमवार दिन-रात जारी रही। बारिश का थमना और तेज होना रातभर चलता रहा। बर्फीली हवाओं के कारण लोग कांपते रहे। शहरी क्षेत्र में लोग अलाव के भरोसे हाथ-पांव गर्म करते रहे। वहीं दूसरी ओर घरों के अंदर हीटर की गर्मी में लोगों ने राहत की सांस ली।

prime article banner

बारिश के बीच मुख्य सड़कों व गलियों में कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हुई। नालियों में बह रहा गंदा पानी कई जगहों पर सड़क पर बहने लगा। रांची नगर निगम के समीप नाली निर्माण के क्रम में खोदाई के बाद निकाली गई मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। गीली मिंट्टी के कारण सड़क पर फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गई।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अनुसार सुबह 8:30 बजे से रात 10 बजे तक रांची में 14.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई, जबकि रविवार की रात से सोमवार की सुबह 8:30 बजे तक 7.5 मिमी. बारिश रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार, जमशेदपुर में सोमवार की शाम तक 12.6 मिमी. रिकॉर्ड की गई। रविवार की रात से सोमवार की सुबह 8:30 बजे तक 9.2 मिमी. बारिश रिकॉर्ड किया गया। इधर, डालटनगंज में मात्र 0.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

-----

अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की गिरावट दर्ज

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चक्रवाती तूफान के कारण सोमवार को रांची के अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी है। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि झारखंड में मंगलवार तक चक्रवाती तूफान (फेथई) का असर रहेगा। हालांकि तूफान धीरे-धीरे कमजोर होकर आंध्रप्रदेश के उत्तरी समुद्री तट के ऊपर दबाव बना रहा है। झारखंड में अगले एक-दो दिनों में बारिश थमेगी। बारिश थमने के बाद बुधवार से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही छिटपुट बारिश भी जारी रहेगी। दिन में धूप नहीं निकलने के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिसके कारण ठिठुरन बढ़ेगी। चक्रवाती तूफान (फेथई) का असर बुधवार से खत्म होने की संभावना है।

-------

सोमवार का तापमान (डिसे. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम वर्षा (मिमी. में)

रांची 15.2 11.5 9.6

कांके 14.3 12.0 --

जमशेदपुर 16.5 15.0 12.6

डालटनगंज 20.0 11.6 0.6

बोकारो 23.5 15.1 2.0

चाईबासा 23.2 14.2 6.3

पाकुड़ 26.6 17.6 --

------

रविवार का तापमान (डिसे. में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 22.5 10.8

कांके 20.5 8.8

जमशेदपुर 24.4 16.0

डालटनगंज 26.2 7.9

बोकारो 23.1 11.1

चाईबासा 24.7 15.7

पाकुड़ 28.1 14.6

-----

सोमवार को आ‌र्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 100 40

जमशेदपुर 96 34

डालटनगंज 83 33

बोकारो 89 61

चाईबासा 93 62

------

रविवार को आ‌र्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 63 35

जमशेदपुर 83 25

डालटनगंज 84 33

बोकारो 63 57

चाईबासा 52 45

--------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.