Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज होगी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

शुक्रवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 07:17 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 11:21 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज होगी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज होगी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

रांची, जेएनएन। धीरे-धीरे ठंड की ओर बढ़ रहे मौसम के बीच शुक्रवार को एक बार फिर झारखंड के कई शहरों में बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। यहां बूंदाबादी नहीं होगी। हालांकि बादल छंटते ही रात में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है। शनिवार से आसमान साफ होगा।

loksabha election banner

राज्य के उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य के उत्तर-पूर्वी व दक्षिणी-पूर्वी जिलों में कुछ स्‍थानों पर वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक बादल छंटते ही एक-दो दिनों में आसमान साफ होगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि देश के अधिकतर राज्‍यों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून का प्रभाव लगभग खत्‍म हो गया है। बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी क्षेत्र व गंगेटिक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के समुद्री तट से जुड़े सीमावर्ती क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 2.1 किलोमीटर क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखा जा रहा है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई इतनी बारिश

  1. जामताड़ा व पुटकी में 70.0 मिमी.
  2. खुशियारी में 50.0 मिमी.
  3. धनबाद में 30.0 मिमी.
  4. जामताड़ा, मसानजोर, पत्थरगामा, महगामा, गोड्डा व जरीडीह में 20 मिमी.
  5. गोविंदपुर व सारठ में 10 मिमी.

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.