बड़े दिनों बाद रेलवे में बंपर भर्ती, स्नातक और अंडर ग्रेजुएट दोनों कैटेगरी के लिए जारी होगी अधिसूचना
रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए एनटीपीसी के कुल 5165 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इसमें ...और पढ़ें

रेलवे बोर्ड ने 2026 में केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना जारी करने को दी मंजूरी।
HighLights
रेलवे बोर्ड ने 5165 एनटीपीसी पदों को दी मंजूरी।
स्नातक श्रेणी में 3477, अंडर ग्रेजुएट में 1688 पद।
2026 में केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना होगी जारी।
जागरण संवाददाता, रांची। रेलवे में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) के कुल 5165 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए एनटीपीसी की स्नातक श्रेणी के 3477 और अंडर ग्रेजुएट श्रेणी के 1688 पदों पर केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (सीईएन) जारी करने की मंजूरी दी है।
रेलवे बोर्ड की ओर से तीन सितंबर को जारी पत्र में सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को स्वीकृत पदों के अनुरूप अंतिम इंडेंट रखने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। स्वीकृत स्नातक श्रेणी के पदों में गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2750 पद पे लेवल-5 में हैं।
वहीं चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (सीसीटीएस) के 56 पद पे लेवल-6, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (जेएए) के 300 पद पे लेवल-5 और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 371 पद पे लेवल-5 में हैं। इन सभी को मिलाकर स्नातक श्रेणी में कुल 3477 पद हैं। हालांकि, पे लेवल-6 में स्टेशन मास्टर के पदों की स्वीकृति के संबंध में निर्णय बाद में अलग से बताया जाएगा।
इसी तरह अंडर ग्रेजुएट श्रेणी में ट्रेन क्लर्क के 188 पद पे लेवल-2, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (सीसीटीसी) के 700 पद पे लेवल-3, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 200 पद पे लेवल-2 और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 600 पद पे लेवल-2 में हैं। इस श्रेणी में कुल 1688 पद स्वीकृत किए गए हैं।
रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को तत्काल कार्रवाई करते हुए स्वीकृत पदों से अधिक का अंतिम इंडेंट नहीं रखने और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग समेत निर्धारित आरक्षण नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
अंतिम इंडेंट रखने की प्रक्रिया के लिए समय-सीमा भी तय की गई है। इंडेंटिंग यूनिट सात से 15 सितंबर, पीसीपीओ 16 से 22 सितंबर और आरआरबी 23 से 25 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद 26 सितंबर से नोडल आरआरबी आगे की कार्रवाई करेगा।
यह भी पढ़ें- कोडरमा-तिलैया रेल लाइन जल्द होगी शुरू, राजगीर और पटना के लिए नया मार्ग मिले; नए जीएम से जगी उम्मीदें
यह भी पढ़ें- धनबाद-गया रूट पर 242 KM तक दो नई रेल लाइनों का रास्ता साफ, 120 वर्ष पुराने हावड़ा-नई दिल्ली रेलमार्ग पर घटेगा दबाव
यह भी पढ़ें- रांची ने मांगा था मेसरा स्टेशन, मिला 400 मीटर का इलाका; धनबाद रेल मंडल के सीमांकन में भी बदलाव
