Move to Jagran APP

Jharkhand: टाना भगतों के प्रदर्शन से थमे ट्रेनों के पहिए, बस से रांची भेजे गए राजधानी एक्‍सप्रेस के यात्री

Railway News स्थानीय रेल अधिकारी मौके पर पहुँच कर रेल यात्रियों की सहायता कर रहे हैं। इस ट्रेन का डालटनगंज रेलवे स्टेशन में ठहराव नहीं है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 08:54 AM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 12:05 PM (IST)
Jharkhand: टाना भगतों के प्रदर्शन से थमे ट्रेनों के पहिए, बस से रांची भेजे गए राजधानी एक्‍सप्रेस के यात्री
Jharkhand: टाना भगतों के प्रदर्शन से थमे ट्रेनों के पहिए, बस से रांची भेजे गए राजधानी एक्‍सप्रेस के यात्री

पलाम, जासं। टाना भगतों के प्रदर्शन के कारण रेल यातायात बाधित होने से प्रभावित नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को बस से रांची भेजा गया है। इसके अलावा कई टैक्सियों का भी इंतजाम किया गया है। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन परिसर से स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को लेकर 15 बसें रांची के लिए रवाना हो गईं है। 52 सीटर हर एक बस पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए 28-28 यात्री रवाना हुए हैं। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मियों ने यात्रियों का सामान उठाने में मदद की। कुल 400 से अधिक सवारियों को रांची भेजा गया है।

loksabha election banner

टाना भगतों के आंदोलन के कारण नई दिल्ली-रांची राजधानी ट्रेन सुबह 6.40 बजे से डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। लातेहार जिला के टोरी रेलवे स्टेशन के समीप टाना भगतों ने अप और डाउन रेल पटरियों को बुधवार की शाम 5:30 से ही जाम कर दिया है। इसे लेकर रेल परिचालन पूरी तरह से बाधित है। 8 से 10 मालगाड़‍ियां विभिन्‍न स्‍टेशनों पर खड़ी है। अब भी टाना भगतों का समूह रेल पटरी पर बैठा हुआ है। स्थानीय रेल अधिकारी मौके पर पहुँच कर रेल यात्रियों की सहायता कर रहे हैं। बता दें कि यह राजधानी स्पेशल ट्रेन है, जिसे कोरोना को लेकर जारी लॉकडॉउन में चलाया जा रहा है।

स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस के कई यात्रियों ने डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया है। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर रहे यात्रियों को पुलिस पदाधिकारी लगातार समझा रहे हैं। इधर, पलामू जिला प्रशासन की पहल पर हंगामा कर रहे स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस के यात्री शांत हुए हैं। डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन प्रबंधक ने यात्रियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था कराई है। उन्‍हें बसों से रांची भेजने का इंतजाम किया गया है। पलामू के एसपी अजय लिंडा, पलामू डीसी डालटनगंज रेलवे स्टेशन परिसर पहुंच गए हैं। वे यात्रियों को रांची भेजने के लिए हो रही व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

इस ट्रेन का डालटनगंज रेलवे स्टेशन में ठहराव नहीं है। डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को बसों से रांची भेजने की तैयारी हो रही है। डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस से उतर कर यात्री स्‍टेशन से बाहर जा रहे हैं। टोरी स्टेशन पर ट्रैक जाम होने के कारण यह ट्रेन सुबह 6:40 से डालटेनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। अब इस ट्रेन के यात्री अपने संसाधन से रांची जाने लगे हैं। डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन पर सुबह 6:40 से रुकी स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में करीब 750 यात्री हैं। इन सभी को रांची जाना है।

राजधानी एक्सप्रेस को 10:00 बजे तक रांची पहुंचना था। पीआरओ चंदन कुमार ने बताया कि रेलवे के आला अधिकारी राज्य सरकार के अधिकारियों से बात कर रहे हैं। टाना भगत को समझाया जा रहा है कि वह ट्रैक से हट जाएं। उनके ट्रैक से हटने के बाद राजधानी एक्सप्रेस को रांची की तरफ रवाना किया जाएगा। राजधानी एक्सप्रेस के डाल्टनगंज में फंस जाने से अब यह ट्रेन लेट हो गई है। इस पर सवार मुसाफिर परेशान हैं। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि राजधानी के अलावा 8 मालगाड़ियां भी दोनों तरफ फंसी हुई हैं।

धनबाद रेल मंडल अंतर्गत बरकाकाना-डालटनगंज रेलखंड के टोरी रेलवे स्टेशन के समीप टाना भगतों ने अप और डाउन रेल पटरियों को बुधवार शाम से ही जाम कर दिया गया है। टाना भगतों का समूह रेल पटरी पर बैठा हुआ है। इसके कारण रेलखंड पर रेल परिचालन पूरी तरह से बाधित है। हालांकि कोरोना को लेकर इस मार्ग से यात्री ट्रेनों का परिचालन लंबे समय से बंद है। लेकिन इससे मालगाड़ी का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। इसके अलावा स्‍पेशल ट्रेनों का आवागमन भी बाधित हुआ है।

सुबह 9 बजे से लातेहार एसडीएम सागर कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम टाना भगतों को समझा कर रेलवे ट्रैक से हटाने का प्रयास कर रही है। फिलवक्त 500 से अधिक की संख्या में टाना भगत रेलवे ट्रैक जाम कर बैठे हुए हैं। टाना भगत थोड़ी-थोड़ी देर में घंटा भी बजा रहे हैं। वहीं आंदोलनकारी टाना भगतों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो रही है। स्थानीय लोगों को पुलिस टीम लगातार हटा रही है।

बता दें कि झारखंड के छोटानागपुर के टाना भगत आजादी के इतने सालों के बाद भी अपने हक और अधिकार के लिए आंदोलनरत हैं। केन्द्र एवं राज्य सरकार से अपनी मांगों को अवगत करा चुके हैं। उनका कहना है क‍ि सरकार उनकी मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.