Move to Jagran APP

भाजपा ने कसा तंज, झारखंड में राहुल गांधी 8-0 के स्कोर से नरेंद्र मोदी से पीछे

Bhartiya Janta Party. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि मंडल डैम बिहार और झारखंड के किसानों के लिए बड़ी सौगात है।

By Edited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 02:22 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 02:26 PM (IST)
भाजपा ने कसा तंज, झारखंड में राहुल गांधी 8-0 के स्कोर से नरेंद्र मोदी से पीछे
भाजपा ने कसा तंज, झारखंड में राहुल गांधी 8-0 के स्कोर से नरेंद्र मोदी से पीछे

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि मंडल डैम का शिलान्यास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार और झारखंड के पलामू प्रमंडल के किसानों को बड़ी सौगात प्रदान की है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति समृद्ध होगी। किसानों की ऋण माफी के मामले पर पीएम की सोच एकदम स्पष्ट है। उनका मानना है कि इस योजना से किसानों को महज एक वर्ष का फायदा हो सकता है, इससे इतर उनके द्वारा चलाई जा रही सिंचाई योजनाओं पर 90 हजार करोड़ रुपये खर्च होने से किसानों की पीढ़ी दर पीढ़ी को सीधा लाभ पहुंचेगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि काग्रेस के शासनकाल में मंडल डैम योजना का आकार सिर्फ 30 करोड़ रुपये का था जो कि अब बढ़कर खरबों रुपये में हो गया है। काग्रेस के द्वारा किसानों के खिलाफ किया गया यह आपराधिक षड्यंत्र का मामला बनता है। झारखंड में राहुल गाधी 8-0 के स्कोर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीछे है।

कांग्रेस और राहुल गांधी का झारखंड के प्रति लगाव में क्या अंतर है, वह इसी बात से प्रदर्शित हो जाता है कि पिछले आम चुनाव के बाद राहुल गांधी ने एक बार भी झारखंड का दौरा नहीं किया है, जबकि प्रधानमंत्री आठ बार झारखंड आ चुके हैं। शाहदेव ने कहा कि काग्रेस सिर्फ किसानों को वोट बैंक के रूप में देखना चाहती है और उन्हें विकास की मुख्यधारा से दूर रखना चाहती है। जबकि केंद्र और रघुवर दास के नेतृत्व वाली राज्य सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.