विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्वास मत हासिल करने पर चंपई सरकार को राहुल गांधी ने दी बधाई, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

By DIBYANSHU KUMAR Edited By: Shashank Shekhar
Published: Mon, 05 Feb 2024 03:47 PM (IST)

भारत जोड़ों न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी राची के शहीद मैदान पहुंचे हैं। मंच पर कांग्रेस नेताओं के अलावा ...और पढ़ें

विश्वास मत हासिल करने पर चंपई सरकार को राहुल गांधी ने दी बधाई
विश्वास मत हासिल करने पर चंपई सरकार को राहुल गांधी ने दी बधाई

डिजिटल डेस्क, रांची। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों झारखंड में है। झारखंड में सियासी उथल-पुथल के बीच राहुल गांधी की यात्रा राज्य में प्रवेश की थी। इस दौरान पाकुड़, देवघर, धनबाद और बोकारो होते हुए यह यात्रा अब राजधानी रांची पहुंची है।

भारत जोड़ों न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी राची के शहीद मैदान पहुंचे हैं। मंच पर कांग्रेस नेताओं के अलावा सीपीआइ के नेता मौजूद हैं। जयराम रमेश और कन्हैया कुमार भी मंच पर हैं। इसी बीच चंपई सोरेन की सरकार ने आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।

राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना 

वहीं, विश्वास मत जीतने पर सभा को संबोधित कर रहे राहुल गांधी ने गठबंधन सरकार को बधाई दी है। वहीं, राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार पब्लिक सेक्टर को अदानी को देना चाहती है। आरक्षण में पचास प्रतिशत का लिमिट कांग्रेस उठाकर फेंक देंगी। यह सामाजिक अन्याय है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को भाजपा ने झारखंड में गिराने की कोशिश की, लेकिन झामुमो और कांग्रेस मजबूती से साथ खड़े रहे। वो हमारी सरकार नहीं गिरा पाए।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi पर भाजपा नेता की टिप्पणी से मचा सियासी घमासान, भड़के कांग्रेस नेता ने दिया करारा जवाब

ये भी पढ़ें: झारखंड में सियासी हचलच के बीच हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मिले राहुल गांधी