Bengal Election: ममता बनर्जी के साथ मिलकर कांग्रेस लड़े बंगाल चुनाव, राहुल-सोनिया को इरफान का पैगाम
Bengal Election झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी का ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से आग्रह किया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को खदेड़ने के लिए ममता बनर्जी के साथ चुनाव लड़ना चाहिए।
रांची, राज्य ब्यूरो। Bengal Election, West Bengal Assembly Election 2021 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी का ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से आग्रह किया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को खदेड़ने के लिए ममता बनर्जी के साथ चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा है कि जब तक हम लोग मिलकर नहीं लड़ेंगे, भाजपा अपने मकसद में कामयाब हो जाएगी। ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस वाम दलों के साथ तालमेल कर चुनाव लड़ रही है।
केंद्र ने लौटाया बरही में 1500 एकड़ भूखंड का प्रस्ताव
अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे के लिए राज्य सरकार ने बरही में 1500 एकड़ भूखंड उपलब्ध कराने का प्रस्ताव केंद्र को दिया था, जिसे ठुकरा दिया गया है। प्रस्ताव ठुकराने के पीछे के अहम कारणों में बड़े पैमाने पर वन भूमि और रैयतों की जमीन के अधिग्रहण होने की संभावना को माना जा रहा है। केंद्र ना तो वन भूमि का अधिग्रहण करेगा और ना ही रैयतों की जमीन अधिक मात्रा में चाहता है।
अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे के लिए नहीं मिल रही जमीन
राज्य सरकार से अधिक से अधिक सरकारी भूखंड उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर विचार करने को कहा गया है। इसके बाद इतनी ही मात्रा में कहीं अन्य जगह पर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। औद्योगिक गलियारे में केंद्र सरकार अधिक से अधिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए आधारभूत संरचना अपनी ओर से तैयार करके राज्य सरकार को उपलब्ध कराएगी।