Radha Krishna Kishore: हर्ट अटैक के बाद पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर की तबीयत में सुधार
Radha Krishna Kishore Heart Attack पलामू के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर को हर्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रांची, जेएनएन। Radha Krishna Kishore Heart Attack पलामू के छतरपुर के पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर की हालत स्थिर बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। हालत को स्थिर बताया।फिलहाल वह पूरी तरह खतरे से बाहर हैं।तेजी से रिकवर कर रहें है।उन्होंने कहा कि एंजियोप्लास्टी से पूर्व स्थिति गंभीर होने के वजह से फिलहाल उन्हें आईसीयू में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। स्थिति को देखते हुए दोपहर बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है।
पूर्व विधायक को गुरुवार दोपहर अचानक हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उन्हें रिम्स के सुपर स्पेशियलिटी कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया। जहां कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रशांत कुमार द्वारा उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। एंजियोप्लास्टी के महज आधे घंटे के भीतर ही उनकी स्थिति में सुधार होने लगा। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर को गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे हार्ट अटैक आया। उन्हें लेफ्ट आर्टरी में हंड्रेड परसेंट ब्लॉकेज हो गया था। आनन फानन में उन्हें बरियातू स्थित मेडिका अस्पताल ले जाया गया। मेडिका में इलाज न कराकर वे करीब चार बजे रिम्स पहुंचे और कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती हो गए।
1 घंटे चला एंजियोप्लास्टी, ऑब्जर्वेशन में इलाज जारी
इधर, रिम्स के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि उनके लेफ्ट आर्टरी में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज हो गया था। जिस कारण उन्हें हार्ट अटैक आया। मेडिका से रिम्स आने के दौरान उनकी स्थिति काफी गंभीर थी। रिम्स पहुंचते ही उन्हें ऑपरेशन थियेटर में ले जाकर एंजियोप्लास्टी की गई। एंजियोप्लास्टी के बाद करीब 5:10 बजे उन्हें ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकाला गया। बता दें कि इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की एंजियोप्लास्टी डॉ प्रशांत ने ही की थी। दीपक प्रकाश को दाईं आर्टरी में ब्लॉकेज की समस्या थी।