Move to Jagran APP

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के सवालों पर प्रश्न

सामान्य अध्ययन पत्र में हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषा में प्रश्न थे। इसमें हिंदी भाषा में अंकित प्रश्न संख्या 110 का प्रश्न था- झारखंड के किस राज्य में बॉक्साइट पाया जाता है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 09 Oct 2017 10:15 AM (IST)Updated: Mon, 09 Oct 2017 10:15 AM (IST)
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के सवालों पर प्रश्न
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के सवालों पर प्रश्न

रांची, जागरण संवाददाता। राजधानी रांची में रविवार को झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा हुई। राजधानी रांची में 74 केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में करीब 25 हजार विद्यार्थी जुटे थे। राज्य में 14 जिलों में 282 केंद्रों पर हुई परीक्षा में एक लाख 76 हजार परीक्षार्थियों में एक लाख 28 हजार 209 परीक्षार्थी जुटे।

loksabha election banner

सामान्य अध्ययन पत्र में हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषा में प्रश्न थे। इसमें हिंदी भाषा में अंकित प्रश्न संख्या 110 का प्रश्न था- झारखंड के किस राज्य में बॉक्साइट पाया जाता है। इसके विकल्प में लातेहार को लतेहर व लोहरदगा को लोहारडागा लिखा गया था। वैसे अंग्रेजी में पूछे गए यही प्रश्न ठीक थे। इसी तरह कुछ अन्य प्रश्नों में भी अशुद्धियां थीं। इस पत्र में कुल 120 प्रश्नों में झारखंड से 32 प्रश्न पूछे गए थे। प्रथम पत्र में संताली भाषा के प्रश्नपत्र में तिलका मांझी से संबंधित तीन प्रश्न थे। प्रश्न संख्या 95 के विकल्प में अमर कुमार बाउरी को बौरी लिखा गया था।


यह भी पढ़ें: सीएम चेक गणराज्य व जापान के दौरे पर, निवेशकों से मिलेंगे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.