Move to Jagran APP

सरकार को उखाड़ फेकेंगे : सुबोध

रांची : पत्थलगड़ी, चैरिटी, भूमि अधिग्रहण एवं स्वामी अग्निवेश पर हमले के मामलों पर शनिवार को विपक्षी दलों के नेताओं जोरदार प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 06:57 AM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 06:57 AM (IST)
सरकार को उखाड़ फेकेंगे : सुबोध
सरकार को उखाड़ फेकेंगे : सुबोध

रांची : पत्थलगड़ी, चैरिटी, भूमि अधिग्रहण एवं स्वामी अग्निवेश पर हमले के मामलों पर शनिवार को कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने मोरहाबादी के गांधी चबूतरे से राजभवन तक प्रतिवाद मार्च निकाला। प्रतिवाद मार्च का मोर्चा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय व झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने संभाल रखा था। माले, भाकपा के साथ जेएमएम के नेता भी मौजूद थे, सभी ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य के मंत्री स्वामी पर आपत्तिजनक बयान देते हैं। ऐसे बयानों से हमलावरों का मनोबल बढ़ रहा है। रामगढ़ की घटना सबके सामने हैं। एक मंत्री आरोपियों को सम्मानित कर रहा है। दरअसल, 2014 में सरकार ने जो वादा किया, वह पूरा नहीं कर पाई। इसलिए 2019 का चुनाव वह समाज को आपस में लड़ाकर जीतना चाहती है। लेकिन सरकार के इस मंसूबे को सफल नहीं होने दिया जाएगा। गांव-गांव जाकर उसके मंसूबे का पर्दाफाश किया जाएगा। मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार भी कारपोरेट के लिए कानून बना रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि यह सरकार उन साधु-संतों पर भी हमला करवा रही है जिनके विचार सरकार की विचारधारा से मेल नहीं खाते। पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश पर हमला करने वाले अभी तक गिरफ्तार नहीं किए गए। यह केवल राज्य सरकार की बात नहीं, जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां यही हाल है। राजस्थान में भी देख सकते हैं। सुबोध ने कहा, विपक्ष सरकार के खिलाफ एकजुट है और सरकार को उखाड़ फेंकने को कृत संकल्पित है। माले नेता भुवनेश्वर केवट ने कहा कि मॉब लिंचिंग से लेकर ईसाई मिशनरियों पर हमला सरकार की सोची-समझी साजिश है। यह सब 2019 के चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। समाज में सांप्रदायिकता का विष घोला जा रहा है। भाकपा नेता महेंद्र पाठक ने भी सरकार को निशाने पर लिया। प्रतिवाद मार्च में कांग्रेस के आदित्य विक्रम जायसवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पाडेय, राजेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, राजन सिंह राजा, मुन्ना सिंह, झामुमो की महुआ माजी, अंतु तिर्की, झाविमो से राजीव रंजन मिश्र, शोभा यादव, मासस के सुशांतो मुखर्जी, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.