Move to Jagran APP

बिहार निवासी DSP ब्रजकिशोर पर विभागीय कार्यवाही, पहली पत्नी के रहते कर ली दूसरी शादी

डीएसपी नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाले डीएसपी ब्रजकिशोर भारती पर अब विभागीय कार्यवाही चलेगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 08:08 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 10:14 PM (IST)
बिहार निवासी DSP ब्रजकिशोर पर विभागीय कार्यवाही, पहली पत्नी के रहते कर ली दूसरी शादी
बिहार निवासी DSP ब्रजकिशोर पर विभागीय कार्यवाही, पहली पत्नी के रहते कर ली दूसरी शादी

रांची, राज्य ब्यूरो। पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाले डीएसपी ब्रजकिशोर भारती पर अब विभागीय कार्यवाही चलेगी। पुलिस मुख्यालय की अनुशंसा पर गृह विभाग भी सहमत है। डीएसपी के जवाब से गृह विभाग संतुष्ट नहीं हुआ है। डीएसपी ब्रजकिशोर भारती खूंटी के स्पेशल इंडिया रिजर्व बटालियन-02 (एसआइआरबी-02) में पदस्थापित हैं। उनपर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के आरोपों की पुष्टि हुई है।

loksabha election banner

पहली पत्नी मधुबाला भारती की शिकायत पर पुलिस मुख्यालय ने विशेष शाखा के एसपी से पूरे मामले की जांच कराई, तो जांच में आरोप सत्य मिला। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने विशेष शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर झारखंड सरकार के गृह विभाग को कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है। गृह विभाग में भी अब विभागीय कार्यवाही की तैयारी है।

ब्रजकिशोर भारती मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित घंटा के रहने वाले हैं। वे इसी 31 जनवरी 2020 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वे रांची के चुटिया में थानेदार रह चुके हैं, जहां से उनका विशेष शाखा में स्थानांतरण हुआ और वहीं पर वे पुलिस निरीक्षक से डीएसपी रैंक में प्रोन्नत हुए।

पुलिस मुख्यालय ने अपनी अनुशंसा में लिखा था कि पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की पुष्टि हो चुकी है। खुद डीएसपी ब्रजकिशोर भारती ने भी इस आरोप को स्वीकारा है। यहां तक कि सर्विस के दस्तावेज में उन्होंने अपना उत्तराधिकारी पहली पत्नी मधुबाला को बताया है और उसपर उनका हस्ताक्षर भी है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार उनका यह कृत्य सरकारी सेवक आचार संहिता का उल्लंघन है। इसलिए इनके विरुद्ध समुचित कार्रवाई की जाए। 

यह था पहली पत्नी का आरोप

डीएसपी ब्रजकिशोर भारती की पहली पत्नी मधुबाला भारती ने आरोप लगाया था कि गलत तरीके से उनके पति ने दूसरी शादी कर ली। मधुबाला से उन्होंने 18 जून 1986 से शादी की थी। उनसे एक पुत्र निखिल रंजन भारती (30) है। आरोप है वे पहली पत्नी व परिवार का भरण पोषण नहीं करते हैं। पत्नी को मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। पत्नी का आरोप है कि 1995 में इनके पति ब्रजकिशोर भारती ने गीता कुमारी से दूसरी शादी कर ली। वह बोकारो में रहती है। इसके बाद से ही वे पहली पत्नी को प्रताडि़त करते आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.