गढ़वा जेल में पोक्सो एक्ट में बंद कैदी की इलाज के दाैरान मौत Garhwa News
विराचारधीन कैदी दिनेश सिंह पिता अमृत सिंह 30 वर्ष की मौत सोमवार की रात हो गई। बताया जा रहा है कि मंडल कारा में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गढ़वा, जेएनएन। मंडल कारा गढ़वा में बंद विराचारधीन कैदी दिनेश सिंह पिता अमृत सिंह 30 वर्ष की मौत सोमवार की रात हो गई। बताया जा रहा है कि मंडल कारा में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी स्थिति को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिनेश सिंह पोक्सो एक्ट के तहत 2017 से जेल में बंद है।
वह रंका थाना क्षेत्र के केदाल गांव का रहने वाला है। ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक डा. टी पीयुष के अनुसार सोमवार की रात 9.30 बजे उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। मरीज की स्थिति काफी गंभीर थी। इलाज किया गया मगर मरीज की मौत हो गई।