Move to Jagran APP

PM MODI in Jharkhand: पीएम मोदी का दीदार कर गदगद हुआ लोहरदगा, देखें खास तस्‍वीरें

PM MODI in Jharkhand. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोहरदगा की जनसभा में एनडीए नेताओं ने एक बार फिर से मोदी को पीएम बनाने का संकल्‍प लिया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 11:04 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 01:27 PM (IST)
PM MODI in Jharkhand: पीएम मोदी का दीदार कर गदगद हुआ लोहरदगा, देखें खास तस्‍वीरें
PM MODI in Jharkhand: पीएम मोदी का दीदार कर गदगद हुआ लोहरदगा, देखें खास तस्‍वीरें

लोहरदगा, जेएनएन। PM MODI in Jharkhand - Narendra Modi - Lok Sabha Election 2019 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से पहले बुधवार को झारखंड के लोहरदगा में एनडीए नेताओं ने कार्यकर्ताओं में खूब ओज भरा। यहां लाखों की तादाद में भीड़ अपने चहेते प्रधानमंत्री को सुनने पहुंची। मंच पर अर्जुन मुंडा, सुदेश महतो, मंगल पांडेय, सुदर्शन भगत, सुनील सिंह, विधायक हरे कृष्ण सिंह, गंगोत्री कुजूर, जय प्रकाश भोक्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

रैली में पहुंचे लोगों का हाथ उठाकर मोदी ने किया अभिवादन।

मोदी के आने के पहले झारखंड भाजपा के नेताओं ने रैली को किया संबोधित।

पीएम मोदी की सभा में नेताओं का संबोधन

  • इस बीच जयप्रकाश भोक्ता ने संबोधन शुरू किया है, सबका संकल्प की मोदी जी को पीएम बनाना है। विधायक हरे कृष्ण ने दोनों हाथ जोड़कर हजारों की भीड़ का अभिनंदन किया। कहा- आग्रह करता हूं कि 29 को वोट जरूर करें। देश को मजबूत बनाना है।
  • विधायक गंगोत्री देवी ने कहा कि इतिहास बनाने का काम मोदी जी के नेतृत्व में हुआ। बहनों के लिए शौचालय दिया। सबको गैस दिया। आवास दिया। बिजली दी। गांव शहर बन गए। आयुष्मान योजना का लाभ मिला। 65 साल में जो नहीं हुआ वो 5 साल में हुआ। सब मतदान जरूर करें। अब हम विश्ववगुरू बन कर रहेंगे।

रैली में उपस्थित  महिलाओं की भीड़।

  • लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि बड़े फख्र की बात है कि प्रधानमंत्री यहां पहुंचे। मोदी जी ने विश्व मे भारत को पहचान दी। यह भीड़ बता रही कि सुदर्शन रिकॉर्ड मत से जीतेंगे।
  • विधायक गणेश गंझू ने कहा कि हम सब मोदी जी का हाथ मजबूत करें। हम आज मोदी जी के कारण देश सुरक्षित है।
  • चतरा के बीजेपी उम्‍मीदवार सुनील सिंह ने कहा कि देश दो भाग में बंटा है। मोदी जी के समर्थन में पूरा देश है। विपक्ष गठबंधन कर मोदी जी को हटाना चाहता है। आज दलालों पर अंकुश लगा। मंडल डैम बन रहा। देश आगे बढ़ रहा है।

रैली में उपस्थित लोग ध्‍यान से मोदी का भाषण सुनते रहे।

  • लोहरदगा के बीजेपी उम्‍मीदवार केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि हर गांव में बिजली पहुंची है। सड़क बनी। उग्रवाद और आतंकवाद पर लगाम लगा। देश चाह रहा कि मोदी फिर प्रधानमंत्री बनें।

लाठी के सहारे चल रहे ये बुजुर्ग भी आए मोदी को देखने।

  • सुदेश महतो ने कहा कि वीर बुधु भगत की धरती पर मोदी जी को सुनने के लिए जो भीड़ उमड़ी है उनका अभिनंदन। जोहार। करिश्माई व्यक्तित्व को यहां सब सुनने आये हैं। मोदी जी को झारखंड का समर्थन है। आजादी के बर्षों बाद मोदी जी ने देश को विश्ववगुरू बनाया है। आवास, आयुष्मान और पेंशन योजना का लाभ मिल रहा गरीबों को। कुछ लोग समाज तोड़ने में लगे हैं। महागठबंधन पहले नेता तय करे। सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत का संकल्प लें।

सीएम ने मोदी को मोमेंटो देकर सम्‍मानित किया।

  • अर्जुन मुंडा के रावरे मन के जोहर कहते ही जोरदार रिस्पॉन्स मिला जनता का। कहा-दोस्तों आप जिनको देखना सुनना चाहते हैं वे आ गए हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की प्रगति थम गई थी। 2014 में सभी ताकतों को परास्त कर बीजेपी सत्ता में आई। मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है। मजबूत हुआ है। 2014 की तरह फिर आप मतदान करें। मोदी जी को मजबूत करें। आज महागठबंधन जुट रहा लेकिन उन्हें देश की चिंता नहीं। ऐसे लोगों को जवाब दें।
  • मंगल पांडेय ने कहा, इतनी जोर से भारत माता की जयकार करें की सरहद तक सुनाई दे आवाज। पीएम के आते ही हर तरफ से भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं।

  • मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कहा- सबको जोहार। देश का फ़ैसला तय करेंगे मतदाता। देश में आज साकारात्मक माहौल। हर समाज विकास चाहता है। मोदी जी ने गरीबों के घर बिजली दी। महिलायों को शौचालय दिया। सबको गैस दिया। आवास योजना में अब बेहतर काम। पहले इंदिरा आवास के नाम पर लूट थी। गरीबों का खाता खुला है। कौशल विकास से झारखंड में 1 दिन में 1 लाख को रोजगार दिया।
  • किसानों को पैसा मिला है। कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे कि फायदा नहीं मिला। किसानों के हित में ऐसा न करें। आचार संहिता के बाद और लाभ मिलेगा।डबल इंजन की सरकार से बेहतर लाभ मिला। इस बीच सीएम की जबान फिसल गई। लोहरदगा टोरी लाइन को लोहरदगा रोटी लाइन कहा रघुवर ने। कहा कि नए भारत का जनादेश होगा 2019 में । आप झारखंड की सभी 14 सीटों पर बीजेपी को जिताएं।

रैली में मौजूद लोगों की भीड़।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.