Move to Jagran APP

President Election: शुक्रवार को रांची आएंगे यशवंत सिन्हा... शनिवार को झामुमो लेगा निर्णय... हेमंत सोरेन ने बुलाई बैठक

President Election 2022 राष्ट्रपति चुनाव को लेकर झारखंड में गतिविधियां तेज हो गई हैं। रांची से दिल्ली तक हलचल बढ़ गई है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर झामुमो की अहम बैठक शनिवार को बुलाई गई है। वैसे शुक्रवार को विपक्षी दलों के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा शुक्रवार को रांची आ रहे हैं।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 07:52 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 07:55 PM (IST)
President Election: शुक्रवार को रांची आएंगे यशवंत सिन्हा... शनिवार को झामुमो लेगा निर्णय... हेमंत सोरेन ने बुलाई बैठक
President Election: शुक्रवार को रांची आएंगे यशवंत सिन्हा... शनिवार को झामुमो लेगा निर्णय... हेमंत सोरेन ने बुलाई बैठक

रांची, राज्य ब्यूरो। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर झारखंड में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। रांची से दिल्ली तक राजनीतिक हलचल तेज है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शनिवार को विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है। उधर विपक्ष के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा शुक्रवार को रांची पहुंच रहे हैं। वे कांग्रेस भवन में विधायकों से मुलाकात करेंगे। उनका झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन से मुलाकात का भी कार्यक्रम है।

prime article banner

भाजपा ने अप्रत्यक्ष रूप से झामुमो पर बनाया दबाव

इधर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र पर बतौर प्रस्ताव गुरुवार को हस्ताक्षर किए। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र पर प्रस्ताव के रूप में हस्ताक्षर किए। मुंडा के प्रस्ताव बनने के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। भाजपा ने अप्रत्यक्ष रूप से झामुमो पर भी दबाव बना दिया है। आदिवासी सियासत के चक्रव्यूह में झामुमो भी उलझती दिखाई दे रही है।

शनिवार को झामुमो अपना रुख करेगा सार्वजनिक

झामुमो एनडीए और यूपीए फोल्डर को लेकर फिलहाल दुविधा की स्थिति में है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में सभी विधायकों से रायशुमारी के बाद ही झामुमो अपना निर्णय सार्वजनिक करेगा। शनिवार को बैठक के बाद झामुमो का रुख तय हो जाएगा कि पार्टी के विधायक और सांसद राष्ट्रपति चुनाव में किसको वोट देंगे।

राष्ट्रपति चुनाव में सियासी धुरी बना झारखंड

इधर, विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा शुक्रवार को रांची पहुंच रहे हैं। वे कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेसी विधायकों के साथ बैठक करेंगे। यशवंत सिन्हा झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि झारखंड राष्ट्रपति चुनाव की सियासी धुरी बना हुआ है। राष्ट्रपति के दोनों उम्मीदवारों का झारखंड से सीधा सरोकार है। एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं, वहीं पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा झारखंड से लोकसभा और राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.