Move to Jagran APP

राष्‍ट्रपति बोले, मोमेंटम झारखंड से राज्य के विकास को मिली गति

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि झारखंड धर्म की भूमि है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 15 Nov 2017 02:32 PM (IST)Updated: Wed, 15 Nov 2017 04:20 PM (IST)
राष्‍ट्रपति बोले, मोमेंटम झारखंड से राज्य के विकास को मिली गति
राष्‍ट्रपति बोले, मोमेंटम झारखंड से राज्य के विकास को मिली गति

राज्‍य ब्‍यूरो, रांची। झारखंड स्‍थापना दिवस पर आज मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्‍य समारोह में बतौर मुख्‍य अतिथि राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि झारखंड धर्म की भूमि है। त्याग-बलिदान से झारखंड बना है। यहां प्रकृति का भी वरदान है। अल्बर्ट एक्का, जयपाल सिंह जैसे महान लोग झारखंड से ही हैं। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी व तीरंदाज दीपिका ने झारखंड का मान बढाया है।

loksabha election banner

राज्‍य स्‍थापना दिवस पर झारखंड की जनता को बधाई देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उन्‍होंने आभार जताया। झारखंड में चलाई जा रही योजनाओं पर प्रसन्‍नता जाहिर करते हुए कहा कि शहीदों के गांवों का विकास झारखंड सरकार का महत्‍वपूर्ण कदम है। उन्‍होंने राज्‍य की जनता से महान वीर सपूत बिरसा मुंडा
को याद रखने की बात कही।

उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन, उद्योग व कृषि की अपार संभावनाएं हैं। मोमेंटम झारखंड से राज्य के विकास को गति मिली है। इससे राज्‍य की छवि बदली है। राज्‍य सरकार में भी विकास की इच्छाशक्ति है।  

यह भी पढ़ेंः झारखंड स्थापना दिवस पर सौगातों की बौछार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.