Move to Jagran APP

President Ram Nath Kovind in Jharkhand: रांची पहुंचे राष्‍ट्रपति, राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू-CM रघुवर दास ने की आगवानी

,PresidentKovind राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 3 दिनों के झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। यहां रांची गुमला और देवघर में राष्‍ट्रपति अलग-अलग कार्यक्रमों में शरीक होंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 03:58 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:08 PM (IST)
President Ram Nath Kovind in Jharkhand: रांची पहुंचे राष्‍ट्रपति, राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू-CM रघुवर दास ने की आगवानी
President Ram Nath Kovind in Jharkhand: रांची पहुंचे राष्‍ट्रपति, राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू-CM रघुवर दास ने की आगवानी

रांची, जेएनएन। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रांची पहुंच गए हैं। वे शनिवार शाम पांच बजे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचे। यहां राज्‍यपाल द्राैपदी मूर्मू और मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने उनकी गर्मजोशी से आगवानी की। राज्‍य सरकार के मुख्य सचिव डीके तिवारी और रांची की मेयर आशा लकड़ा ने उनका स्वागत किया। रिसेप्‍शन के बाद राष्‍ट्रपति राजभवन के लिए रवाना हो गए।

loksabha election banner

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के झारखंड आगमन पर सीएम रघुवर दास ने खुशी जाहिर की है। उन्‍होंने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा - भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखंड आगमन पर सवा तीन करोड़ झारखंडवासियों की ओर से माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी का हार्दिक अभिनंदन। इधर एयरपोर्ट से निकलकर राष्ट्रपति सड़क मार्ग से राजभवन पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से बिरसा चौक और राजभवन के बीच सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी।

राष्‍ट्रपति झारखंड के तीन दिनों के दौरे पर आए हैं। इस तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचने के बाद वे एयरपोर्ट से राजभवन के लिए रवाना हो गए। यहां शाम छह बजे राष्‍ट्रपति झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व अन्य न्यायाधीशों के साथ हाई टी कार्यक्रम में मुखातिब होंगे। रात में डिनर के बाद राष्‍ट्रपति राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

रविवार को राष्‍ट्रपति गुमला जिले के बिशुनपुर में विकास भारती का ट्राइबल सेंटर देखने जाएंगे। इसके बाद देवघर में बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। सोमवार को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद रांची में रांची विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे कोलकाता के लिए प्रस्‍थान करेंगे।

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

महामहिम राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम को देखते हुए रांची, गुमला और देवघर तीनों ही जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा प्रबंधों के तहत 14 अतिरिक्त आइपीएस अधिकारी, 48 डीएसपी व 10 हजार से अधिक अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए एडीजी (आधुनिकीकरण) आरके मल्लिक को देवघर व एडीजी (रेल) प्रशांत सिंह को विशुनपुर गुमला में प्रतिनियुक्त किया गया है।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद का झारखंड में कार्यक्रम

28 सितंबर

  • दोपहर बाद 3:50 बजे : ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट से वायुसेना के विमान से रांची के लिए रवाना।
  • शाम 4:55 बजे : रांची एयरपोर्ट पर आगमन। रिसेप्शन
  • शाम 5:15 बजे : राजभवन पहुंचेंगे।
  • शाम छह बजे : झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व अन्य न्यायाधीशों के साथ हाई टी। रात में डिनर व राजभवन में रात्रि विश्राम।

29 सितंबर

  • सुबह नौ बजे : राजभवन से रांची एयरपोर्ट।
  • सुबह 9:55 बजे : रांची एयरपोर्ट से गुमला स्थित विशुनपुर हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
  • सुबह 10:15 से 10:45 बजे : विशुनपुर गुमला ट्राइबल सेंटर का निरीक्षण करेंगे।
  • सुबह 11:05 बजे : विशुनपुर हेलीपैड से देवघर के लिए रवाना।
  • दोपहर 12:20 बजे : देवघर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12:30 बजे : देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर में जाएंगे। वहां मंदिर परिसर में घूमेंगे।
  • दोपहर 1:15 बजे : बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर से सर्किट हाउस जाएंगे। वहां दोपहर का भोजन करेंगे।
  • दोपहर 3.45 बजे : देवघर से हेलीकाप्टर से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 5:35 बजे : रांची स्थित राजभवन पहुंचेंगे। यहां रात्रि में भोजन व विश्राम करेंगे।

30 सितंबर

  • सुबह 10.10 बजे : राजभवन में नाश्ता करने के बाद रांची स्थित रांची विश्वविद्यालय परिसर जाएंगे। यहां इस विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होंगे।
  • सुबह 11.10 बजे : रांची विश्वविद्यालय से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना।
  • सुबह 11.30 बजे : रांची एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना।
  • दोपहर 12:30 बजे : कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.