Move to Jagran APP

ईद कल, नमाज के लिए ईदगाह तैयार

आज चंाद दिखते ही दौड़ेगी खुशियों की लहर, देंगे मुबारकबाद।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jun 2018 05:29 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jun 2018 05:29 PM (IST)
ईद कल, नमाज के लिए ईदगाह तैयार
ईद कल, नमाज के लिए ईदगाह तैयार

जागरण संवाददाता, रांची : रमजान-उल-मुबारक के पाक महीने आज चांद की दीदार के साथ समाप्त हो जाएगा। ईद की तैयारिया परवान पर पहुंच चुकी हैं। लोग चांद की दीदार के साथ ईद मुबारक कहने को बेताब हैं। इसके मद्देनजर झारखंड की राजधानी राची में भी मस्जिदों और ईदगाहों में सजावट पूरी कर ली गई।

prime article banner

हरमू रोड स्थित राची ईदगाह में रंगरोगन का काम पूरा हो चुका है और बाकी की तैयारिया भी अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को ही सभी जगहों पर खुतबे के लिए साउंड सिस्टम लगा दिए गए हैं। ईद की नमाज में कहीं बारिश खलल न डाल दे, इसके लिए भी कई खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

तिरपाल की व्यवस्था की जा रही है। ईदगाह मैदान में कीचड़ न हो, इसलिए डस्ट गिरवा दिया गया है। डोरंडा ईदगाह में भी रंगरोगन का काम पूरा कर लिया गया है नमाजियों को नमाज अदा करने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए यहा फर्श की ढलाई करवाई गई है।

मस्जिदों में भी चल रही तैयारी :

रांची के अन्य छोटे ईदगाहों और मस्जिदों में भी ईद की नमाज के लिए तैयारियां की जा रही है। ईद के लिए मस्जिद और ईदगाह कमेटियां नमाजियों के लिए दरी, चटाई की व्यवस्था कर रही है। ईदगाह मैदानों को समतलीकरण का भी काम किया जा रहा है।

ईद की नमाज का समय निर्धारित :

(1)डोरंडा ईदगाह सुबह 10 बजे

(2)रांची ईदगाह सुबह 10 बजे

(3)काके ईदगाह सुबह 10 बजे

(4) बड़गाई ईदगाह सुबह 9 बजे

(5)चादनी मस्जिद गुदरी सुबह 8,30 बजे

(6)डॉ फतेउल्लह मस्जिद सुबह 8,बजे

(7)रंगसाज मस्जिद सुबह 9 30 बजे

(8)मस्जिदे रजा गुदरी कुरैशी मोहल्ला सुबह 08 बजे

(9) मस्जिदे असर काटा टोली सुबह 9 बजे

(10)काटा टोली कुरैशी मोहल्ला मस्जिद सुबह8,30 बजे

(11) मस्जिदे नूरी मौलाना आजाद कॉलोनी सुबह 8,45 बजे

(12)मस्जिदे इलाही नगर कोकर सुबह 8,30 बजे

(13)मस्जिद हम्जा मौलाना आजाद कालोनी सुबह 8 बजे

(14)बड़ी मस्जिद हिंदपीढ़ी सुबह 9 बजे

(15)छत्ता मस्जिद लेक रोड सुबह 9 बजे

(16)छोटी मस्जिद हिंदपीढ़ी सुबह 9 बजे

(17)हवारी मस्जिद कर्बला चौक सुबह 8 45 बजे

(18)अकबरिया मस्जिद हिंदपीढ़ी सुबह 9,30 बजे

(19)इस्लामी मरकज हिंदपीढ़ी सुबह9,15 बजे

(20)शाही जमा मस्जिद मोरहाबादी 9,30 बजे

(21) थड़पखना मस्जिद सुबह 9,30 बजे

(22)मस्जिदे गौसिया गढ़ा टोली सुबह 8,30 बजे

(23)मस्जिदे औलिया ग्वाला टोली हिडपीडी

(24)मस्जिदे गौसुल आजम सुबह 8 15 बजे

(25) मजार वाली मस्जिद डोरंडा सुबह 9,30 बजे

(26) दर्जी मोहल्ला डोरंडा मस्जिद सुबह 9 बजे

(27) असरा मस्जिद मणि टोला डोरंडा सुबह 9 बजे

(28)फिरदौस नगर मस्जिद मणि टोला डोरंडा सुबह 9 बजे

(29)मरकजी मस्जिद डोरंडा सुबह 9 बजे

(30) पुरानी राँची मस्जिद सुबह 9 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.