Move to Jagran APP

सार्थक फिल्में ही बनाऊंगा: प्रेम मोदी

झारखंड के दुमका के रहने वाले प्रेम मोदी की पंचलेट फिल्म प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी पंचलाइट पर आधारित है। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी।

By Edited By: Published: Sat, 26 May 2018 06:39 PM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 11:35 AM (IST)
सार्थक फिल्में ही बनाऊंगा: प्रेम मोदी
सार्थक फिल्में ही बनाऊंगा: प्रेम मोदी

नवीन शर्मा, रांची। झारखंड का पहला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शुक्रवार को खेलगांव के टाना भगत स्टेडियम में शुरू हुआ। इसमें झारखंड के फिल्मकारों की फिल्में भी दिखाई जा रही हैं। शनिवार को निर्देशक प्रेम मोदी की पंचलेट फिल्म दिखाई गई। झारखंड के दुमका के रहने वाले प्रेम मोदी की पंचलेट फिल्म प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी पंचलाइट पर आधारित है। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी।

loksabha election banner

यह कहानी गांव के महतो टोले की है जहां लोग चंदा जमा कर शहर से पेट्रोमैक्स खरीद कर लाते हैं। गांव इतना पिछड़ा है कि किसी ने पेट्रोमैक्स देखा तक नहीं होता है वो उनके लिए अजूबे के समान है। यहां तक किसी को भी पेट्रोमैक्स जलाना तक नहीं आता है। बस गांव का एक लड़का जो शहर से लौटा था उसे पेट्रोमैक्स जलाना आता है। इसमें गांव की पंचायत की राजनीति को बहुत ही विश्वसनीय ढंग से दिखाया गया है। फिल्म के निर्देशक प्रेम मोदी बताते हैं कि फणीश्वर नाथ रेणु उनके प्रिय साहित्यकार हैं। उनकी कहानी पंचलाइट उन्हें काफी पसंद आई थी इसलिए इस पर फिल्म बनाई थी। यह फिल्म उस धारा का प्रतिनिधित्व करती है जिसे हम सार्थक सिनेमा कहते हैं।

प्रेम बताते हैं कि पंचलैट की शूटिंग देवघर व दुमका में की थी। इसकी शूटिंग 32 दिनों तक चली थी। वे कहते हैं कि इस तरह की फिल्मों को पूरे देश में रिलीज कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद फिल्मों को शो भी काफी कम मिलते हैं। कई बार एक शो मिलता है वो भी रात दस बजे का। इस वजह से भी ऐसी फिल्में दर्शकों तक पहुंचने में परेशानी होती है। यह पूछने पर की आज बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है आप किस पर बायोपिक बनाना पसंद करेंगे। इस प्रेम कहते हैं कि खुद फणीश्वर नाथ रेणु का जीवन भी काफी रोचक है। उसमें कई रंग हैं। उन पर भी बायोपिक बनाई जा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.