Move to Jagran APP

देश की जनता को 56 इंच का सीना दिखाएं मोदी: तोगड़िया

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को 56 इंच का सीना दिखाएं। दावा किया कि हिंदू खुद को ठगा-ठगा महसूस कर रहे हैं।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 06 Aug 2018 04:54 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 04:54 PM (IST)
देश की जनता को 56 इंच का सीना दिखाएं मोदी: तोगड़िया
देश की जनता को 56 इंच का सीना दिखाएं मोदी: तोगड़िया

राज्य ब्यूरो, रांची। कभी विश्व हिंदू परिषद के फायर ब्रांड नेता रहे डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया अब अपने खुद के संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विस्तार में जुटे हैं। इस क्रम में उन्होंने रांची में कार्यकर्ताओं की बैठक कर नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

loksabha election banner

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को 56 इंच का सीना दिखाएं। दावा किया कि हिंदू खुद को ठगा-ठगा महसूस कर रहे हैं। केंद्र की सरकार से उन्हें बहुत उम्मीदें थीं लेकिन सारी आशाओं पर पानी फिर गया। न राम मंदिर बना और न बांग्लादेशी घुसपैठिए बाहर गए। रोजगार का संकट लोगों के सामने खड़ा है। केंद्र समेत देश के 22 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं लेकिन हिंदू खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। एनआरसी पर तोगडि़या ने कहा कि इसे जल्द से जल्द लागू करना चाहिए, सिर्फ जुमलेबाजी से काम नहीं चलेगा। कहा, दो करोड़ घुसपैठियों में से सरकार अब तक दो लाख लोगों को भी नहीं निकाल पाई है। यह सरकार की असफलता को दर्शाता है।

रोजगार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का वचन आज भी अधूरा है। तोगड़िया ने कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल लागू है, लोगों को बोलने तक की आजादी नहीं दी जा रही है। राममंदिर पर कहा कि सरकार सिर्फ बोल रही है, कुछ कर नहीं रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि जो भी काशी विश्वनाथ, अयोध्या और मथुरा की बात करेगा, हम उन्हें गले लगाएंगे। राहुल गांधी से भी कोई परहेज नहीं है।

नए संगठन के विस्तार के लिए पहुंचे झारखंड 

प्रवीण तोगड़िया ने झारखंड प्रदेश अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की भी घोषणा की। नागेंद्र पांडेय संगठन के प्रदेश कार्याध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि शांतनुदास गुप्ता, सौमित्र बनर्जी और वाल्मिकी पासवान उपाध्यक्ष होंगे।

दिलीप वैद्य प्रदेश मंत्री और प्रशांत कुमार, मृत्युंजय सिंह एवं देवकीनंदन ठाकुर सोनी सह मंत्री बनाए गए हैं। मणिचंद्र थापर को सह संगठन मंत्री बनाया गया। वीरबहादुर सिंह राष्ट्रीय मजदूर परिषद, डॉ. अजंता सिंह राष्ट्रीय महिला परिषद और प्रोफेसर सत्यप्रकाश राष्ट्रीय छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.